सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने देखी गंगा आरती, काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन; बोलीं- यहां आना अच्छा लगता है

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Aug 2025 09:34 PM IST
सार

Sara Ali Khan In Varanasi : सारा अली खान शनिवार को गंगा आरती में शामिल हुईं। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर पूजन किया। बोलीं- यहां आकर मुझे अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan attended Ganga Aarti with her mother in kashi
काशी में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन किए। इसके बाद शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होकर सारा ने मां गंगा का पूजन- अर्चन किया। गंगा आरती के दौरान वे काफी उत्साहित दिखीं।   

Trending Videos
Sara Ali Khan attended Ganga Aarti with her mother in kashi
गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान ने कहा कि दशाश्वमेध घाट पर होने वाली ये गंगा आरती अपनी भव्यता, घंटियों और ढोल की आवाज और मंत्रों के उच्चारण के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है। इस बीच मां गंगा की आरती में शामिल श्रद्धालु अपने बीच सारा अली खान को देख काफी उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan attended Ganga Aarti with her mother in kashi
गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ कई बार दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने मार्च 2020 में भी वाराणसी का दौरा किया था और उस समय मां के साथ घाट पर आरती का आनंद लिया था। 
Sara Ali Khan attended Ganga Aarti with her mother in kashi
गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मां गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण इस समय मां गंगा की आरती गंगा सेवा निधि कार्यालय के छत पर संपन्न हो रही है।

इसे भी पढ़ें; UP News: गाजीपुर में महिला ने लेखपाल पर तानी चप्पल, निवास प्रमाण पत्र खारिज करने पर आग बबूला हुई थी महिला
विज्ञापन
Sara Ali Khan attended Ganga Aarti with her mother in kashi
सारा अली खान का किया गया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, सचिव हनुमान यादव द्वारा अभिनेत्री सारा अली खान का अंगवस्त्र, प्रसाद देकर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed