{"_id":"68b2e28717dc9db8510eefcf","slug":"harshit-murder-case-dispute-over-money-while-drinking-alcohol-then-surrounded-and-shot-in-the-head-2025-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर्षित हत्याकांड: शराब पीते समय रुपयों को लेकर विवाद, फिर घेरकर सिर में मारी गोली, बचने का भी नहीं मिला माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षित हत्याकांड: शराब पीते समय रुपयों को लेकर विवाद, फिर घेरकर सिर में मारी गोली, बचने का भी नहीं मिला माैका
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 05:08 PM IST
सार
Moradabad Crime News: डूडा संविदाकर्मी हर्षित की हत्या पांच लाख रुपये वापस न करने के विवाद में हुई। हर्षित ने दिल्ली रोड पर दुकान दिलाने के नाम पर अभिषेक से रुपये लिए थे। दुकान न मिलने पर पंचायत में विवाद बढ़ गया। शराब पार्टी के दौरान भी झगड़ा हुआ। उसी रात आरोपियों ने पीछा कर नया मुरादाबाद में उसके घर के पास घेरकर गोली मार दी।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
करीब चार माह पहले हर्षित ने दिल्ली रोड पर दुकान दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए थे लेकिन दुकान नहीं मिली थी। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी लेकिन अभिषेक ने उस पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया तो हर्षित टालमटोल कर रहा था। नया मुरादाबाद में ही सभी ने एक साथ शराब पी थी।
Trending Videos
2 of 9
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया था। अभिषेक और उसके साथी चले गए थे। इसके बाद हर्षित अपने साथी आकाश मिश्रा के साथ कार में मौजूद था। दो बजे उसे छोड़ने चला गया था। लाइनपार से आते समय आरोपी हर्षित के पीछे लग गए थे। नया मुरादाबाद में घर के पास पहुंचकर उसे घेर लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
साझे में फर्म चलाते हैं तीन आरोपी
डूडा संविदाकर्मी की हत्या करने वाले तीन आरोपी अभिषेक सैनी, मो. वासित और शुभम ठाकुर साझे में फर्म चलाते हैं जहां कागज तैयार किया जाता है। फर्म के गोदाम में राजेश पांडेय नौकरी करता और अनमोल शुभम का दोस्त है। घटना वाली रात सभी साथ थे। इन लोगों की योजना थी कि दुकान इन्हें मिल जाएगी तो राजेश पांडेय और अनमोल से दुकान चलवाएंगे लेकिन दुकानें नहीं मिलने के कारण इनका प्लान फेल हो गया था।
4 of 9
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में पांच हत्यारोपी किए गए गिरफ्तार
नया मुरादाबाद में डूडा के संविदाकर्मी हर्षित की हत्या नगर निगम की दुकान दिलाने के नाम पर ली गई पांच लाख रुपये की रकम के विवाद में की गई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में पांच आरोपी अभिषेक सैनी, शुभम ठाकुर, मो. वासित, अनमोल जाटव और राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। गमगीन परिजन और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शुभम और मो. वासित के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कबूला है कि हर्षित ठाकुर ने नगर निगम में दुकान दिलाने के लिए अभिषेक सैनी से पांच लाख रुपये ले लिए थे लेकिन उसे दुकान नहीं मिली। हर्षित रकम वापस नहीं कर रहा था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर-10 निवासी महेंद्र सिंह इकलौता बेटा हर्षित ठाकुर डूडा में संविदाकर्मी था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।