{"_id":"697f188f18cf000fc20a808d","slug":"up-a-truck-loaded-with-medicines-overturned-onto-a-bullock-cart-in-rampur-killing-four-oxen-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में दवा से लदा कैंटर गलत दिशा से आ रही बैलगाड़ी पर पलटा, चार बैलों की मौत, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में दवा से लदा कैंटर गलत दिशा से आ रही बैलगाड़ी पर पलटा, चार बैलों की मौत, हाईवे पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दवाइयों से लदा कैंटर गलत साइड से आ रही बैलगाड़ी पर पलट गया। इसमें चार बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए।
रामपुर में हादसा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के दवा से लदा कैंटर गलत साइड से आ रही बैलगाड़ी पर पलट गया। इसमें चार बैलों के दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत का कार्य किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक साइड में लगाया गया है।
Trending Videos
यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिवर साइड इन होटल के सामने का है। दवाइयों से लदा एक कैंटर रॉग साइड से आ रही बैलगाड़ी पर पलट गया। इस दुर्घटना में कैंटर के नीचे दबकर चार बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक-परिचालक और बैलगाड़ी चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बैलों को निकालने के लिए दमकल टीम और दो हाइड्रा मशीनें बुलाई गईं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर को हटाया जा सका।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर बैलों को रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने यह भी बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
पुलिस फरार कैंटर चालक-परिचालक और दोनों बैलगाड़ी चालक-परिचालकों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक पानीपत का निवासी बताया जा रहा है। कैंटर हिमाचल के पोटा से पश्चिम बंगाल के गुवाहाटी जा रहा था।
