सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Son brutally beats mother for not giving him money for alcohol, she dies during treatment

Rampur News: शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Son brutally beats mother for not giving him money for alcohol, she dies during treatment
विज्ञापन
शाहबाद। जगेसर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपनी ही मां को इस कदर बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान मेरठ में उसने दम तोड़ दिया।
Trending Videos

शुक्रवार शाम को जगेसर गांव निवासी राजू भारती ने अपनी मां मायावती (50) से शराब पीने के लिए रुपये मांगे रहा था। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया। रुपये देने से मना करने पर आरोपी बेटे ने अपना आपा खो दिया और लाठी-डंडों से मां पर हमला कर दिया। पिटाई इतनी की गई कि महिला का उल्टा हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े तो आरोपी छत पर चढ़ गया और ईंट-पत्थर बरसाने लगा।
हालात बिगड़ते हुए देखकर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायल महिला को बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
इस मामले में महिला की बेटी रोनी ने शुक्रवार रात को आरोपी भाई राजू भारती के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार सुबह को आरोपी राजू भारती को जानलेवा हमले के आरोप में जेल भेज दिया था। इसी बीच शनिवार को किसी समय इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। एसपी विद्यासागर ने बताया कि हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed