सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Theft in three houses in Majhra Balanagar of Swar

Rampur News: स्वार के मझरा बालानगर में तीन घरों में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Theft in three houses in Majhra Balanagar of Swar
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के नानकार रानी के मझरा बालानगर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते हुए कई लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने गांव पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।गांव निवासी नक्शे अली हरियाणा में रहकर मोबाइल शॉप चलाता है। गृहस्वामिनी राजेकीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात चोर उसके घर में घुस आए और लगभग 20 हजार की नकदी तथा सोना-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। तहरीर के अनुसार चोर जफर अली के घर गए। बताया जाता है कि जफर अली मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी पास में बनी अपनी सास के मकान में सो रही थी। इस मकान से भी चोरों ने नकदी और जेवरात लेकर फरार होने में सफलता पाई। तीसरी घटना देहरादून में पीओपी का काम करने वाले गाफलिन के बंद पड़े घर में हुई। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी की घटनाओं से गांव में चोरों की दहशत पैदा हो गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सीओ अतुल कुमार ने बताया कि जांच में सिर्फ एक घर में चोरी होने का पता चला है, दो घरों में चोरी का प्रयास सफल नहीं हो सका। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed