सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Development work stalled in Maswasi due to the absence of the EO, heaps of garbage piled up.

Rampur News: ईओ के न होने से मसवासी में विकास कार्य ठप, गंदगी के लगे अंबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Development work stalled in Maswasi due to the absence of the EO, heaps of garbage piled up.
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर पंचायत में बीते लगभग एक माह से ईओ के न होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। ईओ के अभाव में न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि सफाई व्यवस्था भी चौपट पड़ी है। जिससे आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

नगरवासियों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं नगर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। गली-मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तथा नाले-नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति को लेकर नगर के वार्ड संख्या चार के सभासद अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर पंचायत मसवासी में शीघ्र अधिशासी अधिकारी की तैनाती कराने की मांग की है। नगरवासियों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द ईओ की नियुक्ति कराकर विकास एवं सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की है। एडीएम एफआर संदीप वर्मा ने बताया कि ईओ सचिन कुमार अवकाश पर हैं। नए ईओ की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed