{"_id":"697e70913423f2514e0bde4e","slug":"gujarat-ats-questioned-faizans-friends-in-rampur-rampur-news-c-15-1-mbd1058-824295-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गुजरात की एटीएस ने फैजान के दोस्तों से रामपुर में की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गुजरात की एटीएस ने फैजान के दोस्तों से रामपुर में की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुजरात की एटीएस शुक्रवार शाम रामपुर पहुंची। टीम ने संदिग्ध आतंकी फैजान के दोस्तों से पूछताछ की है। हालांकि फैजान के दोस्तों से गुजरात एटीएस को कोई खास जानकारी नहीं हासिल हुई है। उधर, जिले के खुफिया विभाग ने भी फैजान के इंस्टाग्राम के दोस्तों को चिन्हित किया।
गुजरात में एटीएस ने नवसारी से रामपुर के संदिग्ध आतंकी फैजान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एटीएस फैजान से पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को गुजरात की एटीएस रामपुर पहुंची। शनिवार को टीम ने फैजान के इंस्टाग्राम के दोस्तों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार टीम को अभी तक कुछ नहीं मिला है।
उधर, जिले के खुफिया विभाग ने फैजान के इंस्टाग्राम से उसके रामपुर के दोस्तों को ढूंढा। इसके बाद इन दोस्तों की प्रोफाइल तैयार करना शुरू कर दिया है। फैजान के दोस्तों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। परिवार वालों के नंबर की सीडीआर निकालकर इसकी जांच शुरू कर दी है। रामपुर में अभी तक कोई दस्तावेज हाथ नहीं लगा है।
एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि उनकी टीम फैजान के दोस्तों पर नजर रख रही है। दोस्तों के परिवार का इतिहास निकाला जा रहा है। अभी तक कोई सुबूत हाथ नहीं लगा है।
Trending Videos