{"_id":"68b1aa5f8be327cb9b06b7a5","slug":"sambhal-violence-update-case-registered-against-2750-people-96-accused-arrested-12-released-2025-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sambhal Violence Update: 2750 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 96 आरोपियों की गिरफ्तारी, 12 को मिल चुकी जेल से रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Violence Update: 2750 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 96 आरोपियों की गिरफ्तारी, 12 को मिल चुकी जेल से रिहाई
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:56 PM IST
सार
सभल में हिंसा के बाद 2750 से ज्यादा लोगों पर 12 मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद 96 आरोपियों की गिरफ्तारियां की गई, जिनमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली भी शामिल हैं। अब तक 18 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत और 12 की रिहाई हो चुकी है।
जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद 29 नवंबर को गठित किए गए न्यायिक जांच आयोग ने 271 दिन बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच के दौरान आयोग ने लगभग 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए। सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट में बवाल की साजिश रचने से लेकर बवाल के दौरान सक्रियता और कमजोरी का भी उल्लेख किया गया है। उधर, हिंसा भड़काने के आरोप में 2750 से अधिक लोगों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
Trending Videos
2 of 10
संभल में हिंसा
- फोटो : संवाद
पुलिस ने 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट भी शामिल हैं। इन गिरफ्तार आरोपियों में 18 की जमानत हो चुकी है। 12 की रिहाई भी हो गई है। इसमें सभी को जमानत हाईकोर्ट से मिली है। यह बवाल जामा मस्जिद के अलावा हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर हुआ था। जामा मस्जिद के नजदीक पांच लोगों की जान गई थी। इनमें चार लोगों की हत्या में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें शारिक साटा गिरोह की भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
संभल में हिंसा
- फोटो : संवाद
बवाल में आरोपी सांसद केस की सुनवाई नौ को हाईकोर्ट में
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बवाल की साजिश रचने और भीड़ एकत्र करने का आरोप है। एसआईटी ने पूछताछ भी की है। सांसद हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। जांच में सहयोग करने के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे। अब सांसद व जामा मस्जिद कमेटी के सदर समेत 23 के खिलाफ एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सांसद के मामले में नौ सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
4 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
रिपोर्ट में बवाल से लेकर पलायन तक का जिक्र
जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद 29 नवंबर को गठित किए गए न्यायिक जांच आयोग ने 271 दिन बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच के दौरान आयोग ने लगभग 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए। सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट में बवाल की साजिश रचने से लेकर बवाल के दौरान सक्रियता और कमजोरी का भी उल्लेख किया गया है। आजादी के बाद जो दंगे और बवाल हुए उनका भी उल्लेख है।
विज्ञापन
5 of 10
संभल हिंसा की जांच
- फोटो : संवाद
सांसद और जामा मस्जिद कमेटी के सदर बवाल की साजिश के आरोप में पहले से घिरे हैं। सूत्रों का कहना है कि न्यायिक जांच आयोग ने इसका भी उल्लेख अपनी रिपोर्ट में किया है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद 29 नवंबर को शासन की ओर से हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज देवेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में इसका गठन किया गया था। इसमें सेवानिवृत्त आईपीएस एके जैन और आईएएस अमित प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल किए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।