सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A case has been registered against 22 people for killing a woman over electoral rivalry.

Sambhal News: चुनावी रंजिश में महिला की हत्या के मामले में 22 के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against 22 people for killing a woman over electoral rivalry.
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा में शुक्रवार की रात चुनावी रंजिश के चलते प्रधान मीरा देवी की सास प्रेमवती (50) की गोली मार कर हत्या के मामले में 22 लोगों के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट में 12 लोग नामजद किए हैं और 10 अज्ञात को शामिल किया है। घटना के बाद से ही आरोपी भागे हुए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है।
Trending Videos

मृतका के पुत्र व प्रधान के पति पवन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की रात नौ बजे करीब वह अपने घर से डेयरी पर दूध लेकर जा रहा था। घर के बराबर वाली गली में पहले से घात लगाए बैठे 20-25 लोगों ने उसे रोक लिया। नीतिश कुमार ने उसके सिर पर फरसे से प्रहार कर दिया। चीख सुनकर मां प्रेमवती देवी बचाने आईं तो सुभाष ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में गोली लगने से मां प्रेमवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद मुनीश, वीरेश व रामबाबू ने जान से मारने की नीयत से उस पर भी फायर किए, हालांकि वह बच गया। इसके बाद लोग छतों पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर बरसाने लगे। जिसमें प्रधान पक्ष के संजीव व हरीओम, मनीश, अनिल, शैलेंद्र व स्वाति को चोटें आईं।
बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि नीतिश कुमार, सुभाष, मुनीश, वीरेश, रामबाबू, वीरपाल, बलराम, लाखी, ग्रीश, राजवीर, सत्यपाल, नीरज और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
---------------
विकास कार्यों और राशन डीलर की जांच कराने पर भड़का विवाद
एक पक्ष से मृतका प्रेमवती राशन डीलर थीं और पुत्रवधू लगातार दो बार से प्रधान है
दूसरे पक्ष ने कई बार दोनों के कार्यों की कराई थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बबराला। बबराला थाना क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा में चुनावी रंजिश के साथ-साथ प्रशासनिक जांचों व मुकदमों को लेकर पनपा विवाद जानलेवा बन गया। इसी रंजिश में शुक्रवार की रात ग्राम प्रधान की सास की हत्या कर दी गई।
गांव में मृतका प्रेमवती राशन डीलर थीं और उनकी पुत्रवधू लगातार दो बार से प्रधान हैं। पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार दूसरे पक्ष के सुभाष व उसके समर्थकों ने पिछले एक साल में ग्राम प्रधान और राशन डीलर के खिलाफ कई बार शिकायतें कर जांच करवाई थीं। लगातार जांचों व मुकदमे से दोनों पक्षों के बीच कटुता बढ़ती चली गई।
शुक्रवार रात इसी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया जा रहा है। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बड़ी वारदात हो गई।
----------
लंबे अरसे से चली आ रही परिवार में प्रधानी
बबराला। ग्रामीणों ने बताया की सुभाष यादव और पवन यादव एक ही कुनबे के हैं। मृतका प्रेमवती के ससुर कड्ढे सिंह ने लगातार 35 साल प्रधानी की थी। वर्तमान समय में लगातार दो बार से मृतका की पुत्रवधू मीरा देवी पत्नी पवन यादव ग्राम प्रधान है। जबकि मृतका प्रेमवती राशन डीलर रहीं। इस बार गांव के ही रहने वाले सुभाष भी गांव में चुनाव लड़ने की प्रक्रिया बना रहे हैं, इसी को लेकर कई बार गांव में विकास कार्यों व मृतका के नाम सरकारी राशन दुकान की जांच व मुकदमेबाजी होती रही है। इसी को लेकर एक दूसरे में दूरियां बढ़ती चली गईं और घटना हुई है।
----------
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल, फोर्स तैनात
चुनावी रंजिश में शुक्रवार की रात हुए खूनी संघर्ष में ग्राम प्रधान की सास की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको देखते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की तीन टीम गठित की हैं, जो लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।
------
आरोपी सुभाष का वीडियो वायरल
आरोपी सुभाष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सुभाष का कहना है कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर झगड़े की आवाज आ रही थी। उन्होंने 112 पुलिस और यारा फर्टिलाइजर चौकी पुलिस को सूचना दी। गांव में झगड़े की जानकारी चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस जैसे ही आई, एक पक्ष के युवक देवेश को गोली लगी। इसके बाद ग्राम प्रधान के पति की मां प्रेमवती यादव को गोली लगी। इस घटना से उसका कोई लेनादेना नहीं है।
---------
वर्जन:
सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रही हैं, सर्विलांस समेत पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी व जांच में लगी हुई हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
- आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed