{"_id":"697e6612a6478175f10bfe67","slug":"there-was-a-party-in-the-school-answer-sheets-were-snatched-from-the-girl-students-an-hour-before-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126516-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्कूल में दावत थी... छात्राओं से एक घंटा पहले छीन ली गईं उत्तरपुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्कूल में दावत थी... छात्राओं से एक घंटा पहले छीन ली गईं उत्तरपुस्तिकाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं भी मजाक बनकर रह गई हैं। वार्षिक परीक्षा के समय में स्कूलों में शादी सालगिरह कार्यक्रम हो रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को कैथल गेट स्थित एक पाठशाला का सामने आया है। यहां शुक्रवार को आठवीं कक्षा के बच्चों की गणित विषय की वार्षिक परीक्षा थी। लेकिन स्कूल में एक व्यक्ति की शादी की सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था। इस वजह से शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं से पेपर पूरा होने से करीब एक घंटे पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं ले ली गईं। मामले में छात्राओं ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
कन्या पाठशाला में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, जो 24 जनवरी से प्रारंभ होकर 5 फरवरी तक आयाेजित की जाएंगी। इसी क्रम में शुक्रवार को कक्षा आठ की गणित विषय की वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को निर्धारित समय से पहले समाप्त कराने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत पत्र सौंपा गया है। जिसमें बताया गया कि 30 जनवरी को कक्षा आठ की गणित की परीक्षा का समय दोपहर 12:55 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित था, लेकिन विद्यालय स्टाफ ने बिना किसी पूर्व सूचना के मात्र एक घंटे बाद ही छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं छीन लीं।
इससे अधिकांश छात्राएं प्रश्नपत्र पूरा नहीं कर सकीं और उनकी परीक्षा अधूरी रह गई। आरोप लगाया गया है कि परीक्षा समय से पहले समाप्त कराने का कारण विद्यालय परिसर में आयोजित एक दावत कार्यक्रम था। शिकायतकर्ता ज्ञान प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला खुर्जा गेट ने बताया कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। छात्राओं से जानकारी मिलने के बाद जब वे विद्यालय पहुंचे तो वहां दावत का कार्यक्रम चल रहा था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि नियमों के अनुसार परीक्षा का पूरा समय न मिलने से छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने डीएम को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी छात्राओं की पुनः परीक्षा कराने की मांग की है। शिकायती पत्र देने में ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित छात्राएं अदिति शर्मा, सौम्या, पूर्णिमा, आईशा, पलक, परी आदि शामिल रहीं। इस संदर्भ में जब बीएसए अलका शर्मा से फोन पर बात करने का प्रयास किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई।
वर्जन:
मैं चार दिन से बरेली बोर्ड प्रेक्टिकल के लिए गई हुई थी। मामला मेरे संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार तीन बजे परीक्षा के बाद प्रोग्राम हुआ था। इसके अलावा पेपर के दौरान शिक्षिकाओं ने छात्राओं से कहा था कि जिनका पेपर हो गया है वह जा सकती हैं। उत्तर पुस्तिकाएं छात्राओं से छीनने का आरोप गलत है। - अंजू गुप्ता, प्रधानाचार्या, श्रीअक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी।-- -- -
वर्जन:
मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिलहाल मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह, बीईओ चंदौसी।
Trending Videos
कन्या पाठशाला में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, जो 24 जनवरी से प्रारंभ होकर 5 फरवरी तक आयाेजित की जाएंगी। इसी क्रम में शुक्रवार को कक्षा आठ की गणित विषय की वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को निर्धारित समय से पहले समाप्त कराने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत पत्र सौंपा गया है। जिसमें बताया गया कि 30 जनवरी को कक्षा आठ की गणित की परीक्षा का समय दोपहर 12:55 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित था, लेकिन विद्यालय स्टाफ ने बिना किसी पूर्व सूचना के मात्र एक घंटे बाद ही छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे अधिकांश छात्राएं प्रश्नपत्र पूरा नहीं कर सकीं और उनकी परीक्षा अधूरी रह गई। आरोप लगाया गया है कि परीक्षा समय से पहले समाप्त कराने का कारण विद्यालय परिसर में आयोजित एक दावत कार्यक्रम था। शिकायतकर्ता ज्ञान प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला खुर्जा गेट ने बताया कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। छात्राओं से जानकारी मिलने के बाद जब वे विद्यालय पहुंचे तो वहां दावत का कार्यक्रम चल रहा था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि नियमों के अनुसार परीक्षा का पूरा समय न मिलने से छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने डीएम को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी छात्राओं की पुनः परीक्षा कराने की मांग की है। शिकायती पत्र देने में ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित छात्राएं अदिति शर्मा, सौम्या, पूर्णिमा, आईशा, पलक, परी आदि शामिल रहीं। इस संदर्भ में जब बीएसए अलका शर्मा से फोन पर बात करने का प्रयास किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई।
वर्जन:
मैं चार दिन से बरेली बोर्ड प्रेक्टिकल के लिए गई हुई थी। मामला मेरे संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार तीन बजे परीक्षा के बाद प्रोग्राम हुआ था। इसके अलावा पेपर के दौरान शिक्षिकाओं ने छात्राओं से कहा था कि जिनका पेपर हो गया है वह जा सकती हैं। उत्तर पुस्तिकाएं छात्राओं से छीनने का आरोप गलत है। - अंजू गुप्ता, प्रधानाचार्या, श्रीअक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी।
वर्जन:
मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिलहाल मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह, बीईओ चंदौसी।