{"_id":"697e6639b96399dd3c00a281","slug":"every-section-has-hope-the-budget-will-provide-relief-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126525-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हर वर्ग को उम्मीद... राहत देने वाला होगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हर वर्ग को उम्मीद... राहत देने वाला होगा बजट
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। केंद्र सरकार का आम बजट एक फरवरी दिन रविवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। बजट पेश होने से पहले ही लोगों ने उम्मीदें लगाई हैं। इस बजट से हर वर्ग को उम्मीद है।
महिलाओं ने जहां घर की रसोई को लेकर बजट से उम्मीद लगाई तो वहीं खेल प्रतिभाएं सरकार से बजट में नये अवसर प्रदान करने की उम्मीद लगा रहे हैं। शिक्षक व छात्र भी उम्मीद लगाए हैं। छात्र प्रोफेसनल कोर्स के बाद नौकरी के अवसर प्रदान करने की उम्मीद लगा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रोफेसनल कोर्स महंगे होते हैं। खर्चा अधिक होता है, लेकिन नौकरी नहीं मिलती। बजट 2026 में सरकार से कई आशाएं हैं, खासकर मध्यम वर्ग और किसानों के लिए। किसानों का कहना है कि बजट ऐसा हो, जिससे उनकी आय बढ़े।
सरकार को एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सस्ते लोन और अन्य सुविधाएं प्रदान करना चाहिए। सरकार आयकर स्लैब में बदलाव कर सकती है, जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिलनी चाहिए। होम लोन पर ब्याज और प्रिंसिपल की टैक्स छूट की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। सरकार को इन क्षेत्रों में और अधिक काम करना चाहिए। - भुवनेश वार्ष्णेय, मेंथा व्यवसायी, चंदौसी।
एक आम आदमी की मूलभूत समस्याएं रोटी, कपड़ा और मकान से जुड़ी हैं। यदि उसके भोजन की थाली सस्ती हो जाए तो उसे बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं बच्चों की शिक्षा का खर्च कम होना भी आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इन बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना समय की मांग है। कंप्यूटर की कीमतों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी हुई है इस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। - दीपेश गुप्ता, कंप्यूटर व्यवसायी, चंदौसी।
-- -- -- -- -
बजट ऐसा हो कि महंगाई पर अंकुश लग सके। किराने का सामान पर टैक्स में कटौती हो। महिलाओं के लिए बचत योजनाएं जैसे पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि लांच करें और रसोई गेट, बिजली आदि पर सब्सिडी बढ़ाई जाए। आयकर में महिलाओं के लिए अलग से छूट और परिवार के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर टैक्स में अतिरिक्त राहत मिलनी चाहिए। - आयुषी गुप्ता, गृहिणी, चंदौसी।
-- -- -- --
परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि इन विद्यालयों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के समान अवसर प्राप्त कर सकें। इसके लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब और हाई-स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था करना अनिवार्य है। इन सुविधाओं से न केवल छात्रों को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे भी आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकेंगे।- राखी अग्रवाल शिक्षिका, चंदौसी।
-- -- -- -
मैं कबड्डी की खिलाड़ी हूं, आज के दौर में देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा उभारने का अवसर नहीं मिल पाता। जनपद में स्टेडियम होना चाहिए। प्रत्येक खेल का एक कोच होना चाहिए। सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाएं सीधे खिलाड़ियों तक पहुंचनी चाहिए।
- रश्मि, एथलेटिक्स खिलाड़ी, चंदौसी।
-- -- -- --
जो प्रोफेशनल कोर्स चल रहे हैं, उसके हिसाब से नौकरी के अवसर पर प्रदान होने चाहिए। ताकि मेहनत का फल मिल सके। सरकार अधिक से अधिक विभागों में नौकरी के अवसर प्रदान करे। इस बार बजट में बेरोजगारों के लिए विशेष होना चाहिए। यही सरकार से उम्मीद है। - सचिन राजपूत, एमएसडब्ल्यू छात्र, चंदौसी।
-- -- -- --
व्यापारियों को सरकार से काफी उम्मीद है, कर प्रणाली में सरलीकरण और राहत की सख्त आवश्यकता है। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारिक वातावरण में पारदर्शिता तो बढ़ी है लेकिन कानून की जटिलता और बार-बार बदलते नियमों ने छोटे और मध्यम व्यापारियों को कठिनाई में डाल दिया है। निकटवर्ती टैक्स स्लैब व्यापार में भ्रम और अनुपालन लागत बढ़ाते हैं इन सभी स्लैब को मिलकर एक स्लैब बनाना आवश्यक है ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। - शाह आलम मंसूरी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल, चंदौसी।
Trending Videos