सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The saint died after being bitten by a cobra while trying to catch it.

Sambhal News: पकड़ने के दौरान कोबरा ने डसा, संत की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The saint died after being bitten by a cobra while trying to catch it.
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के साधु मणी आश्रम पर शनिवार को कोबरा पकड़ने की कोशिश एक संत को भारी पड़ गई। कोबरा ने डस लिया। आसपास के लोग उन्हें जुनावई सीएचसी लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आश्रम के संयोजक का कहना है कि घटना आश्रम में नहीं, बल्कि सांप पकड़कर ले जाने के दौरान रास्ते में हुई।
Trending Videos

साधु मणी गंगा तट किनारे विष्णु धाम आश्रम पर माघ महीने में सैकड़ों साधु-संत कल्पवास के लिए आते हैं। हाथरस जनपद के निवासी संत विजय सिंह (60) भी कुछ दिन पहले आए थे। शनिवार दोपहर के समय आश्रम पर एक कोबरा दिखाई दिया। आश्रम के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 रामानंद गिरि महाराज ने सभी संतों को सांप से दूर रहने की हिदायत दी। लेकिन, संत विजय सिंह ने सांप को पकड़ लिया और अपने थैले में भरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सांप ने संत को डस लिया। लोग उन्हें लेकर गांव में प्राइवेट चिकित्सक के पास गए। डॉक्टर के मना करने पर उन्हें जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। सीएचसी फार्मासिस्ट दिनेश कुमार ने बताया, संत अपने साथ सांप को थैले में भर कर साथ लेकर आए थे।
आश्रम के संयोजक लाला देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आश्रम के महामंडलेश्वर ने मना किया था लेकिन विजय नहीं माने। सांप पकड़ कर प्लास्टिक के थैले में कैद कर लिया था और अपनी बहन के गांव रामनगर ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सांप ने काट लिया। थानाक्षेत्र के रहने वाले मृतक संत के भांजे राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर परिवार वाले हाथरस से आ रहे हैं। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि इस प्रकार की थाने में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed