{"_id":"697e65989f1230be790baecc","slug":"transformer-stolen-colony-power-cut-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126526-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रांसफार्मर चोरी, कॉलोनी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रांसफार्मर चोरी, कॉलोनी की बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के चंदौसी-मुरादाबाद रोड स्थित प्रगति ग्रीन सिटी कॉलोनी के बाहर सड़क किनारे लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी कर लिया। जिससे रातभर कॉलोनी की बिजली गुल रही।
प्रगति ग्रीन सिटी के बाहर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। कॉलोनी के घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। कॉलोनी निवासी आरपी सिंह ने बताया कि रात 12 बजे बिजली गुल हो गई थी। शनिवार की सुबह नौ बजे करीब तक बिजली नहीं आई तो पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।
कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंचे लाइनमैन नरेश ने देखा कि ट्रांसफार्मर खुला पड़ा था। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। एसडीओ अजय चौरसिया और जेई आलोक कुमार भी पहुंच गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस को मौके से एक टूलकिट, आरी और लोहे का भाला मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कालोनी से 50 मीटर की दूरी पर ही रात भर 112 पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। एसडीओ अजय चौरसिया ने बताया कि अभी कॉलोनी में सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देखी जा रही है। जिससे सप्लाई शुरू करी जा सके।
Trending Videos