फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Diwali: 22 लाख दीयों से जगमगाए घाट, धरती पर उतर आया स्वर्ग, तस्वीरों में देखें काशी की भव्य देव दिवाली

Mon, 27 Nov 2023 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Nov 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
See Kashi s Dev Diwali in pictures ghats illuminated with 22 lakh lamps
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में जैसे-जैसे शाम हुई शहर स्वर्ग सा नजर आने लगा। दोपहर से ही लोग घाटों पर देवों की दिवाली देखने के लिए जम गए। दीयों से घाट जगमगा उठे। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग कुल 22 लाख दीप काशीवासी के घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाए गए। पर्यटक गंगा पार रेती पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेजर शो के माध्यम से दिखाई गई।

See Kashi s Dev Diwali in pictures ghats illuminated with 22 lakh lamps
Dev Diwali - फोटो : संवाद
देव दीपावली पर जगमगाये घाट

देव दीपावली पर घाटों पर दीये अलौकिक छटा बिखेर रहे हैं। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। शूलटंकेश्वर घाट पर बीना पब्लिक स्कूल लठिया के छात्र छात्राओं ने दीपदान किया। दीपदान के बाद मां गंगा की भव्य आरती की।

तारों की भांति टिमटिमा रहे दीये

See Kashi s Dev Diwali in pictures ghats illuminated with 22 lakh lamps
वाराणसी देव दिवाली - फोटो : संवाद

प्राचीन शिव धाम मंदिर दरेखू बाणासुर मंदिर नरउर, मोहनसराय तालाब, भगवती माता मंदिर अखरी पर लोगों ने दीपदान किया। वहीं देव दीपावली पर लोगों ने अपने घरों व मंदिरों को दीयों से आकर्षक ढंग से सजाया। मानों धरती पर तारे जगमगा रहे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
See Kashi s Dev Diwali in pictures ghats illuminated with 22 lakh lamps
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीया जलाकर काशी की देव दीपावली का उद्घाटन किया - फोटो : संवाद

देव दिवाली के लिए प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट से किया। यहां मुख्यमंत्री 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहला दीप जलाया। इसके बाद बाकी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू हुआ।

विज्ञापन

कहीं शिव मंत्र का जाप तो कहीं कथा हो रही

See Kashi s Dev Diwali in pictures ghats illuminated with 22 lakh lamps
काशी की देव दिवाली - फोटो : अमर उजाला
यहां से मेहमानों के साथ सीएम क्रूज पर सवार होकर घाटों के अप्रतिम छटा निहारने के लिए निकले। करीब सवा छह बजे सीएम का क्रूज दशाश्वमेध घाट के सामने पहुंचा और मनमोहक गंगा आरती के साक्षी बने। वाराणसी के घाट और सड़कों पर जगह-जगह रंगोली नजर आ रही है। कहीं शिव मंत्र का जाप तो कहीं कथा हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed