फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः काशी विद्यापीठ का 40 दीक्षांत समारोह संपन्न, हाथों में डिग्रियां ले खुशी से खिले चेहरे

Tue, 18 Sep 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Sep 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
See the pictures of kashi vidyapeeth convocation ceremony
varanasi - फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 40वें दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार को बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में छात्राओं का जलवा रहा।  गोल्ड मेडलिस्ट दीर्घा में 81 फीसदी भागेदारी छात्राओं की थी।  यह देखकर मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में उच्च शिक्षा का नक्शा बदल रहा है और इस बदलाव में सबसे बड़ी भागीदार बन रही हैं बेटियां। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.... 

 
See the pictures of kashi vidyapeeth convocation ceremony
varanasi - फोटो : amar ujala

 गले में गोल्ड मेडल और चेहरे पर उसकी स्वर्णिम आभा। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले हर मेधावी का चेहरा सोने की चमक और खुशियों से दमक उठा। अपनी मेहनत और लगन की बदौलत गोल्ड मेडल हासिल करना, उनका लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा था। मन में खुशियों का समंदर इस बात पर भी उमड़ा क्योंकि उनकी इस मेहनत से उनके मां पिता गौरवान्वित थे। अपने बच्चों की सफलता से उनका सिर भी गौरव से ऊंचा और सीना चौड़ा हुआ जा रहा था। 

 
See the pictures of kashi vidyapeeth convocation ceremony
varanasi - फोटो : self

मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट दीर्घा में 81 फीसदी भागेदारी छात्राओं की थी। राज्यपाल ने कहा कि यह एक सुखद संदेश है। लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। बीते शैक्षणिक सत्र में प्रदेश भर में 15,60,375 स्नातकों को उपाधि दी गई। इनमें 7,97,646 छात्राएं थीं। बीते साल प्रदेश भर में 1653 गोल्ड मेडल दिए गए। इसमें से 1085 गोल्ड मेडल पर छात्राआें का कब्जा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
See the pictures of kashi vidyapeeth convocation ceremony
varanasi - फोटो : amar ujala

 दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने उपाधि धारकों से आह्वान किया कि वो सूर्य जैसे आगे बढ़ें और चमकें। सूर्य की आभा की तरह अगर उन्हें दमकना है तो सदैव चलते रहना होगा। कहा कि जो सो गया, समझो उसका भाग्य भी सो गया। विद्यार्थियों को सलाह दी कि आप शार्टकट के चक्कर में ना पड़ें। अगर शार्टकट के रास्ते पर जाएंगे तो धोखा खाएंगे। अगर आप असफल हो रहे हैं तो शांत चित्त होकर आत्म निरीक्षण करें, जहां कमियां हों उन्हें सुधारे। विश्वास मानिए सफलता आपके कदम चूमेगी।
 
विज्ञापन
See the pictures of kashi vidyapeeth convocation ceremony
varanasi - फोटो : amar ujala

राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि अब आप सोच लीजिए, लड़कियां इतनी तेजी से दौड़ेंगी तो आपका क्या होगा? लड़कियां आगे बढ़ रही हैं और  लड़के तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं, ये और भी सुखद संदेश है। उन्होंने कहा कि पहले जहां विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह तीन व चार साल में हुआ करता था, वहीं अब विश्वविद्यालय हर साल दीक्षांत समारोह करा रहे हैं। बताया कि बीते सत्र में यूपी के 28 विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह 253 दिन में हुआ था।  इस साल सभी दीक्षांत समारोह 84 दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed