फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरेंः बनारस की दिशिका सिंह को अमेरिका में मिला मिसेज भारत का खिताब

Mon, 11 Dec 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 11 Dec 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
varanasi girl dishika singh win title of mrs bharat in america
dishika - फोटो : facebook
बनारस में पली बढ़ीं और पढ़ी  दिशिका सिंह ने अपनी खूबसूरती और दिमाग का लोहा अमेरिका में मनवाया है। उन्होंने यहां आयोजित 2017 का मिसेज भारत यूएसए का खिताब जीत लिया है। बीते हफ्ते न्यू जर्सी में आयोजित फाइनल में उन्हें यह खिताब दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
varanasi girl dishika singh win title of mrs bharat in america
dishika - फोटो : facebook
 दिशिका सिंह अमेरिका के वाशिंगटन स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में पारा लीगल एडवाइजर हैं। नौकरी के साथ साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं। अमेरिका में हर वर्ष वहां रहने वाले भारतीयों के लिए वर्ल्ड वाइड पिपुल्स च्वाइस ऑफ यूएसए अवार्ड फॉर मिस, मिस्टर, मिसेज एंड टीन प्रतिस्पर्धा आयोजित होती है। 

 
varanasi girl dishika singh win title of mrs bharat in america
dishika - फोटो : facebook


 दिशिका  सिंह के इस सफलता पर बनारस के औरंगाबाद में रहने वाले माता पिता गौरवान्वित है।  दिशिका के पिता दिलीप नारायण सिंह ने अमर उजाला के साथ अपनी खुशियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने न केवल मेरा बल्कि पूरे बनारस का मान बढ़ाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi girl dishika singh win title of mrs bharat in america
dishika - फोटो : facebook

पीपलानी कटरा में गर्ल्स हॉस्टल चलाने वाले दिलीप नारायण सिंह ने कहा कि शुरू से ही दीशिका कुशाग्र थी। मैंने उसे कभी कोई रोक टोक नहीं की। उसे पढ़ाई में बड़ा मन लगता था। मैंने कभी अपने स्तर से पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं होने दी। अभी वो तीन चार साल से अमेरिका में रह रही है लेकिन रोज बात होती है। 

 
विज्ञापन
varanasi girl dishika singh win title of mrs bharat in america
dishika - फोटो : facebook

दीशिका ने वाराणसी के अग्रसेन इंटर कॉलेज से स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अग्रसेन पीजी कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन की। फिर काशी विद्यापीठ से मनोविज्ञान में ही मास्टर किया। इसके बाद इन्होंने आरएसएमपी कॉलेज से एमबीए किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed