{"_id":"5b9f6e0f867a557eb0418139","slug":"varanasi-people-are-celebrating-pm-modi-birthday-saw-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में हर ओर आनंदोत्सव, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में हर ओर आनंदोत्सव, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। काशीवासी अपने सांसद के 68 वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पीएम के जन्मदिन के आयोजनों में भाग ले रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
पीएम के जन्मदिन पर महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में वेदपाठी कन्याओं ने पूजा अर्चना कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। 23 हवनकुंड में 68 वेदपाठी कन्याओं ने पूजा पाठ कराई। उत्तरी विधानसभा में विधायक रवींद्र जायसवाल और कैंट विधानसभा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पूजा पाठ और लड्डू बांटकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
varanasi
- फोटो : amar ujala
अहिल्याबाई घाट पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पवन शुक्ल के नेतृत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने 108 लीटर केसर जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की पूजा कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। अष्टभुजी मंदिर शिवपुर में 68 नारियल फोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के जन्मदिन पर हवन करते लोग
- फोटो : amar ujala
लहुराबीर आजाद पार्क में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं की मौजूदगी में 68 किलो का लड्डू फोड़कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर सबको लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया गया। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग, जिला कार्यालय कंचनपुर, महानगर कार्यालय नीचीबाग के अलावा सभी मंडलों और वार्डों में लड्डू बांटकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
पीएम के जन्मदिन पर प्रदेश मंत्री संजय राय के नेतृत्व में लक्सा और काजीपुरा खुर्द में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में नदेसर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर साफ सफाई की गई। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अगुवाई में पीएम के आदर्श गांव डोमरी में सफाई की गई। स्वच्छता का शपथ दिलाने के साथ स्कूली बच्चों को बिस्किट बांटी गई। 68 मलिन बस्तियों में सफाई की गई।