दुनिया की हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे, लेकिन जर्मनी की एक महिला पुलिसकर्मी की खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गई है। अब हालत ये हो गई है कि पुलिस विभाग ने उसे नोटिस थमा दिया है और कहा है कि या तो इंस्टाग्राम छोड़ दो या नौकरी।
2 of 7
Adrienne koleszar
- फोटो : social media
दरअसल, 34 वर्षीय एड्रिएन कोलेसजर नामक महिला जर्मनी के पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी हमेशा सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। उनके यूजर्स भी उनकी तस्वीरें खूब पसंद करते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी खूबसूरती।
3 of 7
Adrienne Koleszar
- फोटो : Instagram
ये एड्रिएन की खूबसूरती की ही नतीजा है कि इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हैरानी की बात तो ये है कि एड्रिएन की तस्वीरें देखकर वहां लोग जानबूझकर कानून तोड़ने लगे थे, ताकि वो उन्हें आकर गिरफ्तार करें।
4 of 7
Adrienne Koleszar
- फोटो : social media
हालांकि इसी साल जुलाई में पुलिस विभाग ने इससे परेशान होकर एड्रिएन को 6 महीने की अनपेड लीव (इस दौरान छुट्टियों के पैसे नहीं दिए जाते) पर भेज दिया था और वापस नौकरी में आने के लिए एक शर्त रख दी। शर्त में कहा गया कि या तो वो इंस्टाग्राम छोड़ दें या नौकरी।
5 of 7
Adrienne koleszar
- फोटो : Instagram
फिलहाल एड्रिएन ने पुलिस विभाग की इस अनोखी शर्त पर कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन बताया जा रहा है कि अगर वह इंस्टाग्राम छोड़ देती हैं तो उन्हें 1 जनवरी, 2019 से दोबारा नौकरी में आ सकती हैं।