{"_id":"6a6b2dff6fd31f699e0b264c","slug":"young-man-died-in-road-accident-at-jalandhar-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दर्दनाक हादासा: बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर, युवक की मौत; दो माह बाद थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दर्दनाक हादासा: बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर, युवक की मौत; दो माह बाद थी शादी
Thu, 30 Jul 2026 04:27 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:27 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन को फैक्ट्री में छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
युवक की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्लौर-तेहिंग रोड पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय अर्जुन सानी की मौत हो गई। उसकी 23 वर्षीय बहन प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बहन को फैक्ट्री छोड़ने जा रहा था युवक
अर्जुन अपनी बहन को फैक्टरी में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान फिल्लौर से तेहिंग आ रहे एक ओवरलोड ट्रक से उनकी भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक मोटरसाइकिल समेत खेतों में पलट गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने दोनों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। प्रिया को बेहतर इलाज के लिए चन्देलन के निजी अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन की शादी दो महीने बाद होने वाली थी। परिवार ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन