Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
A minor altercation at a red light turned violent, with the accused abandoning his bike and fleeing; police investigating
{"_id":"69d420a58fa87c9b0b018b91","slug":"a-minor-altercation-at-a-red-light-turned-violent-with-the-accused-abandoning-his-bike-and-fleeing-police-investigating-mohali-news-c-71-1-mli1010-141002-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रेडलाइट पर मामूली झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आरोपी बाइक छोड़कर भागा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रेडलाइट पर मामूली झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आरोपी बाइक छोड़कर भागा, पुलिस जांच में जुटी
जीरकपुर। पटियाला लाइट पॉइंट पर सोमवार देर शाम रोडरेज की घटना सामने आई। बाइक सवार युवक ने गुस्से में कार का शीशा तोड़ दिया और कार सवार पुलिसकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। विकास नामक पुलिसकर्मी, जो चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही हैं, अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से जीरकपुर की ओर आ रहे थे। शाम करीब 7 बजे जैसे ही उनकी कार पटियाला लाइट पॉइंट पर रेड लाइट पर रुकी, तभी एक बाइक सवार युवक तेज गति से उनकी कार के बेहद पास से निकलने की कोशिश करने लगा। टक्कर होते-होते बाल-बाल बची।
Trending Videos
विकास ने बाइक सवार की हरकत पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस बढ़ने पर बाइक सवार ने पहले कार पर मुक्का मारा और फिर हेलमेट से कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। जब विकास गाड़ी से नीचे उतरे, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया और हेलमेट से सिर पर वार किया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। घायल विकास ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। आरोपी की मोटरसाइकिल पुलिस ने कब्जे में ले ली और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।