सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Udham Singh's statue in the Sikh Museum damaged, pistol stolen

Mohali News: सिख म्यूजियम में ऊधम सिंह की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, प्रतिमा की पिस्टल चोरी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh's statue in the Sikh Museum damaged, pistol stolen
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुल के पास स्थित सिख म्यूजियम एक बार फिर शरारती तत्वों के निशाने पर आ गया है। चोरों ने म्यूजियम के बाहर लगी ऊधम सिंह की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाकर उसका हाथ तोड़ दिया और पिस्टल चोरी कर ले गए। यह लगातार तीसरी बार है जब इसी प्रतिमा को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी दो बार प्रतिमा से पिस्टल चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
Trending Videos

घटना के बाद म्यूजियम प्रबंधन में रोष है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। म्यूजियम के संस्थापक आर्किटेक्ट परविंदर सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण म्यूजियम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे सुरक्षा और कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वह इस म्यूजियम को चला रहे हैं। मामले में बलाैंगी थाना के एसएचओ पैरीविंकल गरेवाल का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परविंदर सिंह, जो मूल रूप से स्कूटर मैकेनिक रहे हैं, अपने जुनून के चलते सिख इतिहास को संजोने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कमाई से म्यूजियम में सिख इतिहास से जुड़े विभिन्न पुतले और दृश्य तैयार किए हैं। यहां दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह, चार साहिबजादों की शहादत और सिखों पर हुए अत्याचारों को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि म्यूजियम का उद्देश्य किसी प्रकार का व्यावसायिक लाभ नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सिख इतिहास और कुर्बानियों से अवगत कराना है। तीसरी बार हुई इस चोरी की घटना ने म्यूजियम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परविंदर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी दोहराई जा सकती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed