{"_id":"69d420cc0b59da46a600d312","slug":"solution-to-overflowing-sewer-on-nagla-road-work-on-installing-bigger-pipes-begins-mohali-news-c-71-1-mli1016-141014-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगला रोड पर ओवरफ्लो सीवर का होना निदान, बड़े पाइप लगाने की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगला रोड पर ओवरफ्लो सीवर का होना निदान, बड़े पाइप लगाने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगला रोड पर लंबे समय से लोगों के लिए सिरदर्द बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर अब नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। माया गार्डन, इस्कॉन अरेना और आसपास की कई सोसाइटियों में गंदे पानी का ओवरफ्लो लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था। इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद नगर परिषद तुरंत हरकत में आया। प्रशासन ने क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए बड़े आकार के पाइप मंगवाए हैं, जो मौके पर पहुंच चुके हैं।
नगर परिषद ने बताया कि जल्द ही इन पाइपों को डालने का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है और क्षेत्रवासियों को गंदे पानी और बदबू से राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि लंबे समय से यह समस्या आवाजाही और स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही थी। अब उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।
नगला रोड पर जो सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, उसके समाधान के लिए हमने पाइप मंगवा लिए हैं। इन्हें डालने का काम जल्द करवा दिया जाएगा और लोगों को समस्या से राहत दिलाई जाएगी। -सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
Trending Videos