सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A person died on the spot after being hit by a roadways bus

Mohali News: रोडवेज बस की चपेट में आकर व्यक्ति की मौके पर मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A person died on the spot after being hit by a roadways bus
विज्ञापन
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू बस स्टॉप पर सड़क पार करते समय दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मृतक की पहचान 56 वर्षीय सुखविंदर सिंह वासी प्रेमनगर, लालड़ू मंडी के तौर पर हुई है। जख्मी युवक की पहचान नहीं हुई है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह अपने भाई जसविंदर सिंह के साथ प्रेम नगर में रहते थे। सुबह करीब सवा आठ बजे वे बस स्टॉप पर मौजूद थे।
Trending Videos

सड़क पार करने की कोशिश में वे अंबाला की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया। इसी जगह के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे एक 22 वर्षीय नवयुवक जो हाईवे पार कर रहा था। उसी समय चंडीगढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर जख्मी युवक को पहले डेराबस्सी सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसकी गंभीर अवस्था देखकर डाक्टरों ने उसे जीएमसीएच, चंडीगढ़ के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed