सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anti-narcotics task force arrested in Zirakpur, one accused with half a kilo of heroin

Mohali News: जीरकपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की कार्रवाई, आधा किलो हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anti-narcotics task force arrested in Zirakpur, one accused with half a kilo of heroin
विज्ञापन
जीरकपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात करीब 2 बजे कार्रवाई कर एक व्यक्ति को लगभग आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed