फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gilco International School Dominates CBSE Cluster-17 Table Tennis

Mohali News: सीबीएसई क्लस्टर-17 टेबल टेनिस में गिलको इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा

Sun, 26 Jul 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gilco International School Dominates CBSE Cluster-17 Table Tennis
मोहाली। सीबीएसई क्लस्टर-17 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मोहाली के गिलको इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा। सेंट सोल्जर स्कूल मोहाली फेज-7 में चल रही टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-14 और अंडर ने-17 के लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंडर-19 लड़कों के वर्ग में लर्निंग पाथ स्कूल, मोहाली ने खिताब अपने नाम कर प्रतियोगिता का समापन यादगार बना दिया।
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कों के वर्ग में गिलको इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। लर्निंग पाथ स्कूल उपविजेता रहा, जबकि मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल और मानव मंगल स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में भी गिलको इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। लर्निंग पाथ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंडो ब्रिटिश स्कूल और मानव मंगल स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कों के वर्ग में भी गिलको इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। लर्निंग पाथ स्कूल ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं रयान इंटरनेशनल स्कूल और मानव मंगल स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में भी गिलको इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। सेंट सोल्जर इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल उपविजेता रहा, जबकि विद्या वैली स्कूल और लर्निंग पाथ स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-19 लड़कों के वर्ग में मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। इस वर्ग में लर्निंग पाथ स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। गिलको इंटरनेशनल स्कूल को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। बुद्धा दल पब्लिक स्कूल, पटियाला और मानव मंगल स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed