फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Opposition to the joint auction of three commercial sites in Sector-67.

Mohali News: सेक्टर-67 में तीन कॉमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी का किया विरोध

Sun, 26 Jul 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the joint auction of three commercial sites in Sector-67.
मोहाली में गमाडा द्वारा सेक्टर-67 की तीन व्यावसायिक साइटों (14, 15 और 16) को एक साथ जोड़कर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर के रूप में नीलाम करने के प्रस्ताव के खिलाफ स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग और गमाडा के मुख्य प्रशासक से मुलाकात कर इस संयुक्त नीलामी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन.एस. कलसी और वार्ड पार्षद मनजीत कौर की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तीनों साइटों पर बहुमंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनने से निवासियों की परेशानियां कई गुना बढ़ जाएंगी। एसोसिएशन के महासचिव एस.के. बग्गा ने याद दिलाया कि गमाडा पहले भी सेक्टर-67 में साइट 10 से 13 को मिलाकर 12 मंजिला सीपी-67 मॉल बना चुका है। इसके चलते पार्किंग, भीषण ट्रैफिक जाम, शोर और आवासीय क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही जैसी समस्याएँ लगातार विकराल रूप ले चुकी हैं, जिससे घरों के बाहर वाहन खड़े होने पर अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

निवासियों की प्रमुख मांगे और आंदोलन की चेतावनी
निवासियों का कहना है कि नई साइटों पर ऊँची इमारत बनने से उनके घरों में धूप और हवा का प्रवेश बाधित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि इन तीनों साइटों की अलग-अलग नीलामी की जाए, इनके बीच कम से कम 20 फुट का रास्ता छोड़ा जाए और सेक्टर-68 की तर्ज पर निर्माण की अधिकतम ऊँचाई केवल तीन मंजिल तक सीमित रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष एन.एस. कलसी ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए स्थल का निरीक्षण कर उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि संयुक्त नीलामी पर रोक नहीं लगी, तो निवासी गमाडा के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाएँगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed