फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Manish Sisodia slams Congress and AAP

'पंजाब में नहीं हुआ पेपर लीक': मनीष सिसोदिया का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला, कहा- अफवाहें फैलाना बंद करें

Sun, 26 Jul 2026 02:59 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, मोहाली
एएनआई, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 02:59 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। दोनों पार्टियों सिर्फ अफवाह उठा रही हैं। 

विज्ञापन
Manish Sisodia slams Congress and AAP
मनीष सिसोदिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब में पेपर लीक की अफवाहों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कांग्रेस और भाजपा जनता को गुमराह करने और सोशल मीडिया पर पेड ट्रोल्स के जरिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कांग्रेस और भाजपा के द्वारा बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उनके पेड ट्रोल्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि पंजाब में पेपर लीक हो गया। मैं कांग्रेस और भाजपा से कहना चाहता हूं कि झूठ फैलाना बंद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। वास्तविक घटना एक विश्वविद्यालय में हुई, जहां कुछ छात्रों ने क्लासरूम में ब्लूटूथ स्मार्ट पेन लाकर नकल करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इसे जब्त कर लिया और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की। सिसोदिया ने कहा एक बच्चे की असफल चीटिंग की कोशिश को पेपर लीक कहना शर्मनाक है। उन्हें शिक्षा की कोई समझ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया के अनुसार, यह एक अलग-थलग और असफल प्रयास था जिसे विश्वविद्यालय स्तर पर तुरंत रोका गया। उन्होंने इसे पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों के लिए ‘शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि विपक्षी दल शिक्षा के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं की निष्पक्षता को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है। आप ने शिक्षा सुधारों पर जोर देते हुए दावा किया है कि पार्टी की सरकार में परीक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed