{"_id":"6a651a5298df04e1f504f083","slug":"preparations-underway-to-prevent-waterlogging-during-rains-storm-water-drainage-systems-to-be-repaired-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1328-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बारिश में जलभराव रोकने की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम किए जाएंगे ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बारिश में जलभराव रोकने की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम किए जाएंगे ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। गमाडा ने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्लान तैयार किया है। शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के वार्षिक संचालन और रखरखाव किया जाएगा। इस संबंध में गमाडा के डिविजनल इंजीनियर (पीएच-1) की ओर से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है।
गमाडा के एक्सईएन हिमांशू संधू ने बताया कि सेक्टर-85/86, 98/99, 104/105, 80/81, 84/85, 99/100, 99/104, 100/104 तथा गम103/104 को विभाजित करने वाली प्रमुख सड़कों पर स्थित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइनों का संचालन और नियमित रखरखाव किया जाएगा। इन क्षेत्रों में बरसात के दौरान जल निकासी को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।
ड्रेनेज लाइनों की डी-सिल्टिंग (गाद की सफाई), रोड गली चैंबरों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त मैनहोल की रिपेयर, जहां रोड गली ग्रेटिंग और मैनहोल कवर गायब हैं वहां नए कवर लगाने का कार्य भी कराया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-104/105 को विभाजित करने वाली सड़क पर स्थापित फ्लड पंपों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी इसी कार्य के तहत दी जाएगी, ताकि भारी बारिश के दौरान पानी की निकासी तेजी से हो सके।
विज्ञापन
इच्छुक एजेंसियां पंजाब सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। गमाडा और निगम में सेक्टरों का बंटवारा हो गया है। जो सेक्टर गमाडा के पास हैं उनमें यह लाइन सही की जा रही है। बाकी का काम नगर निगम की ओर से अपने स्तर पर काम किया जा रहा है।
बारिश को लेकर जलभराव की समस्या से निपटान करने के लिए यह काम किया जा रहा है। गमाडा के अंदर आने वाले सेक्टरों की सफाई टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू कर दी जाएगी। -हिमांशू संधू, एक्सईएन, गमाडा