{"_id":"6a651a8c9c2ed2f05a06930f","slug":"teej-is-a-celebration-of-relationships-and-punjabi-culture-pass-on-the-heritage-to-the-new-generation-dr-gurpreet-kaur-maan-mohali-news-c-71-1-spkl1025-145199-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज रिश्तों और पंजाबी संस्कृति का उत्सव, नई पीढ़ी तक पहुंचाएं विरासत : डॉ. गुरप्रीत कौर मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज रिश्तों और पंजाबी संस्कृति का उत्सव, नई पीढ़ी तक पहुंचाएं विरासत : डॉ. गुरप्रीत कौर मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। रतन प्रोफेशनल कॉलेज में दिशा वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नौवें मेला तीजां दा का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की अद्भुत रंगत देखने को मिली। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि तीज रिश्तों और संस्कृति का उत्सव है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना जरूरी है। उन्होंने बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और विधायक कुलवंत सिंह के परिवार से खुशबू भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। मेले में 700 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। गिद्धा, बोलियां, झूले, मेहंदी और लोकगीतों के बीच गायिका आर. दीपी रमन की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही।
प्रमुख प्रतियोगिता परिणाम और आभार
प्रतियोगिताओं में नरिंदर कौर को ''मिसेज तीज'' और सुरिंदर कौर को ''मिसेज पंजाबन'' का खिताब दिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष हरदीप कौर ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी।