{"_id":"69cedc894c4ffcc1e50b32d4","slug":"late-night-firing-at-property-dealers-house-in-new-chandigarh-for-not-paying-extortion-money-spread-panic-mohali-news-c-71-1-mli1010-140901-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रंगदारी न देने पर न्यू चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर देर रात फायरिंग, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रंगदारी न देने पर न्यू चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर देर रात फायरिंग, फैली दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/न्यू चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ के गांव होशियारपुर में बुधवार आधी रात उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर एक के बाद एक सात राउंड फायरिंग कर दी। बाइक सवार नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। यह हमला प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह के घर पर किया गया। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह का माजरा गांव में प्रॉपर्टी का कार्यालय भी है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। बाइक सवार हमलावरों ने करीब सात राउंड फायरिंग की। पुलिस ने चार कारतूस के खोल घर के बाहर, एक मुख्य गेट के पिलर और दो घर के अंदर से बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार .32 बोर की पिस्टल से फायरिंग की गई है। वारदात के बाद परिवार ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, पुलिस भी फिलहाल ज्यादा खुलासा करने से बच रही है।
स्थानीय निवासी काका खान ने बताया कि फायरिंग के दौरान उन्हें तेज आवाजें सुनाई दीं, लेकिन शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई युवक बाइक से पटाखे बजा रहा है। कुछ देर बाद जब गली में हलचल बढ़ी, तब उन्हें घटना का पता चला। प्रॉपर्टी डीलर को कुछ दिनों से विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी न देने और पुलिस को सूचना देने की वजह से हमलावरों ने डराने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ सीआईए स्टाफ और स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अब धमकी भरे कॉल की लोकेशन और वॉयस सैंपल की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना के समय सक्रिय मोबाइल टावरों का डंप डेटा भी निकाला जा रहा है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। थाना मुल्लांपुर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस का कहना है कि फायरिंग हुई थी। अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos