सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Long queues at gas agencies to get cylinders

Mohali News: गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Long queues at gas agencies to get cylinders
विज्ञापन
खरड़। ईरान-इस्राइल-अमरीका की जंग के बाद अलग-अलग राज्यों में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। गैस सिलिंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं की गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। खरड़ सब डिवीजन के अधीन आते अलग-अलग शहरों व कस्बों में ऐसे ही हालात बने हैं। लोग गैस सिलिंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसियों के खुलने से पहले ही लाइन बनाकर खड़े हो जाते हैं, जबकि गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार गैस सिलिंडर दिये जा रहे हैं।
Trending Videos

क्षेत्र के समाज सेवक अमनदीप सिंह अंमू, कांग्रेसी नेता परमिंदर सिंह सोना, हरजीत सिंह खानपुर और भाजपा नेता पवन मनोचा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि जिस तरह पहले गैस सप्लाई होती थी, उसी तरह होनी चाहिए। गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेकर गैस एजेंसियों में जाने की जरूरत नहीं पड़ी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कह देती है कि गैस की कोई कमी नही है परंतु गैस एजेंसियों के बाहर रोजाना लग रही भारी भीड़ यह दर्शा रही है कि उपभोक्ताओं को पहले की तरह गैस सिलिंडर नही मिल रहे हैं जिस कारण उपभोक्ता लंबी लंबी कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर हो गये हैं। इस अवसर पर उन्होंने मांग की है कि गैस सप्लाई में सुधार किया जाए। और सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए रोजाना चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर संपर्क करने पर जिला आपूर्ति व सप्लाई अधिकारी खरड़ हरदीप सिंह ने बताया कि खरड़ सब डिवीजन के तहत खरड़ शहर में तीन, कुराली में पांच, सियालबा माजरी में एक, मुल्लांपुर गरीबदास में एक और नया गांव में एक गैस एजेंसी है। उन्होंने कहा कि इन गैस एजेंसियों के प्रोपराइटरों/ मालिकों को पहले ही सरकार की हिदायतों संबंधी जागरूक किया जा चुका है और सरकारी हिदायतों अनुसार ही काम करने के निर्देश दिये गये हैं कि वह स्टाक संबंधी विवरण नोटिस बोर्ड पर लिख कर रखें। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों द्वारा पर्ची प्राप्त करने के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा भी समय समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडरों की सप्लाई मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed