{"_id":"6a65d37c5b70b76e9203a68b","slug":"manish-sisodia-slams-congress-and-aap-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पंजाब में नहीं हुआ पेपर लीक': मनीष सिसोदिया का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला, कहा- अफवाहें फैलाना बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंजाब में नहीं हुआ पेपर लीक': मनीष सिसोदिया का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला, कहा- अफवाहें फैलाना बंद करें
Sun, 26 Jul 2026 02:59 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, मोहाली
एएनआई, मोहाली
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:59 PM IST
सार
मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। दोनों पार्टियों सिर्फ अफवाह उठा रही हैं।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री
- फोटो : X/AAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब में पेपर लीक की अफवाहों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कांग्रेस और भाजपा जनता को गुमराह करने और सोशल मीडिया पर पेड ट्रोल्स के जरिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
सिसोदिया ने कहा कांग्रेस और भाजपा के द्वारा बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उनके पेड ट्रोल्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि पंजाब में पेपर लीक हो गया। मैं कांग्रेस और भाजपा से कहना चाहता हूं कि झूठ फैलाना बंद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। वास्तविक घटना एक विश्वविद्यालय में हुई, जहां कुछ छात्रों ने क्लासरूम में ब्लूटूथ स्मार्ट पेन लाकर नकल करने का प्रयास किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इसे जब्त कर लिया और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की। सिसोदिया ने कहा एक बच्चे की असफल चीटिंग की कोशिश को पेपर लीक कहना शर्मनाक है। उन्हें शिक्षा की कोई समझ नहीं है।
विज्ञापन
सिसोदिया के अनुसार, यह एक अलग-थलग और असफल प्रयास था जिसे विश्वविद्यालय स्तर पर तुरंत रोका गया। उन्होंने इसे पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों के लिए ‘शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि विपक्षी दल शिक्षा के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं की निष्पक्षता को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है। आप ने शिक्षा सुधारों पर जोर देते हुए दावा किया है कि पार्टी की सरकार में परीक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।