{"_id":"69b4756f3b55961d790ffa4f","slug":"sub-tehsil-to-get-its-own-building-one-acre-land-earmarked-in-dayalpura-mohali-news-c-71-1-mli1016-140166-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सब-तहसील को मिलेगा अपना भवन, दयालपुरा में एक एकड़ जमीन चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सब-तहसील को मिलेगा अपना भवन, दयालपुरा में एक एकड़ जमीन चिन्हित
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सब तहसील को जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा। इससे नगर परिषद कार्यालय वाली रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को जहां राहत मिलेगी, वहीं नए भवन-परिसर में सब कुछ व्यवस्थित मिलेगा। इस मामले में विधानसभा में भी मामला उठ गया है। बनने वाले नए भवन के लिए दयालपुरा का क्षेत्र उपयुक्त बताया जा रहा है।
वहां सब तहसील कांप्लेक्स के लिए एक एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। हालांकि ढकोली, पीरमुछल्ला और बलटाना क्षेत्र के लोगों को दयालपुरा तक जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, लेकिन बेहतर व्यवस्था और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद भी है। सरकार से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। स्थानीय निवासियों सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, मनीष सिंगला, गुरचरण सिंह, तेजिंदर सिंह और पंकज वर्मा का कहना है कि नया सब-तहसील कॉम्प्लेक्स बनने से राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए एक व्यवस्थित परिसर मिलेगा, जहां पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी होगी।
मंत्री ने दी जानकारी
हलका डेराबस्सी के अंतर्गत तेजी से विकसित हो रहे जीरकपुर शहर में लंबे समय से प्रस्तावित सब-तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर सरकार ने अहम जानकारी दी है। पंजाब विधानसभा में पूछे एक सवाल के जवाब में माल, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि जीरकपुर में सब-तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए गांव दयालपुरा में करीब एक एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। मंत्री ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर एसएएस नगर की ओर से अपने पत्र नंबर 1038/डीआरए दिनांक 11 मार्च 2026 में दी गई जानकारी के अनुसार यह जमीन नगर काउंसिल जीरकपुर के स्वामित्व में है। राजस्व विभाग की ओर से स्थानीय सरकार विभाग, पंजाब को उक्त जमीन राजस्व विभाग के नाम ट्रांसफर करने के लिए अनुरोध भेजा जा चुका है। जमीन ट्रांसफर होते ही आगे की औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विधायक ने उठाया था मुद्दा
यह मुद्दा हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत रंधावा ने विधानसभा में उठाया था। उन्होंने सरकार से पूछा था कि जीरकपुर में नए तहसील कॉम्प्लेक्स के लिए जमीन की पहचान हुई है या नहीं। यदि हुई है तो उसे राजस्व विभाग को कब तक ट्रांसफर किया जाएगा और निर्माण कार्य कब शुरू होगा। मंत्री ने जवाब में आश्वासन दिया कि जमीन जल्द ही राजस्व विभाग के नाम अलॉट कर दी जाएगी और उसके बाद सब-तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण का कार्य तुरंत शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य को छह माह के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके।
Trending Videos