सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Technical glitch in Lok Adalat: People upset as e-challan portal goes down

लोक अदालत में तकनीकी खराबी : ई-चालान पोर्टल ठप होने से लोग परेशान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Technical glitch in Lok Adalat: People upset as e-challan portal goes down
विज्ञापन
मोहाली। जिला अदालत में आयोजित लोक अदालत के दौरान उस समय अव्यवस्था का माहौल बन गया, जब ई-चालान पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया। इस तकनीकी समस्या के कारण कुराली, डेराबस्सी और खरड़ जैसे दूर-दराज के इलाकों से अपने ट्रैफिक चालान भुगतने आए दर्जनों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक अदालत में चालान जमा करने के लिए लोग सुबह से ही अदालती परिसरों में जमा होने शुरू हो गए थे। कुराली से आए पवन कुमार ने बताया कि वह सुबह जल्दी ही अदालत पहुंच गया था, लेकिन कई घंटों के इंतजार के बाद दोपहर 12 बजे पता चला कि पोर्टल ही नहीं चल रहा है। अब हमें दोबारा किसी और दिन आने को कहा गया है। डेराबस्सी के राजेश और खरड़ के मनोज ने भी इसी तरह की शिकायत की और कहा कि पोर्टल बंद होने की जानकारी यदि पहले दी जाती, तो उनकी मेहनत और पैसा बच जाता।
Trending Videos


पोर्टल अपडेशन बना परेशानी की वजह
अदालत के संबंधित स्टाफ और अधिकारियों (एलएम) के अनुसार, ई-चालान पोर्टल इस समय अपडेट मोड पर है। अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल के अपडेट होने के कारण कुछ तकनीकी खामियां आई हैं, जिससे चालान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। हमें लोगों को हुई इस असुविधा का खेद है। जैसे ही पोर्टल चालू होगा, लंबित मामलों का निपटारा शुरू कर दिया जाएगा। लोक अदालत में आए नागरिकों ने प्रशासन और अदालत प्रबंधन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी किसी भी तकनीकी समस्या की सूचना पहले से सार्वजनिक की जाए, ताकि लोगों को बिना वजह लंबी दूरी तय करके न आना पड़े। पोर्टल ठप होने के कारण शनिवार को कई लोग बिना अपना काम करवाए ही निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed