सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Underbridge project at Raipur Kalan railway crossing gains momentum

Mohali News: रायपुर कलां रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Underbridge project at Raipur Kalan railway crossing gains momentum
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में रायपुर कलां रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) प्रोजेक्ट अब तेजी पकड़ता दिख रहा है। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी और बजट आवंटन के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया है। मुख्य अभियंता कार्यालय ने राज्यपाल और यूटी प्रशासक के ओएसडी को भेजे गए ताजा मेमो में परियोजना की स्थिति स्पष्ट की है। इस पहल से बलटाना और आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को लंबे समय से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और असुविधा से राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

दस्तावेजों के मुताबिक, आरयूबी प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 12.80 करोड़ रुपये तय की गई है। रेलवे नियमों के अनुसार इसका 50 प्रतिशत, यानी 6.40 करोड़ रुपये, चंडीगढ़ प्रशासन को रेलवे अथॉरिटी के पास जमा करना होगा। इंजीनियरिंग विभाग ने 25 फरवरी 2026 को राशि की स्वीकृति और प्रशासनिक मंजूरी के लिए फाइल वित्त विभाग को भेज दी थी। राजभवन स्तर पर भी इस प्रोजेक्ट पर लगातार निगरानी और सक्रियता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी मिलने से क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या में काफी सुधार संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed