{"_id":"69b5c970c0552774ae02e22d","slug":"waste-management-failure-people-threaten-to-approach-ngt-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140190-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा प्रबंधन की विफलता : लोगों ने एनजीटी जाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा प्रबंधन की विफलता : लोगों ने एनजीटी जाने की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 15 वर्षों से शहर में कचरे के निस्तारण को लेकर ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज कॉन्फेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने जल्द ही कचरा प्रबंधन का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो वे न्याय के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का दरवाजा खटखटाएंगे। इस कानूनी प्रक्रिया के लिए सेक्टर-70 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिपिन जीत सिंह को अधिकृत किया गया है। सेक्टर-70 के नेबरहुड पार्क में संस्था के अध्यक्ष केके सैनी की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें शहर के कई प्रमुख रेजिडेंट्स वेलफेयर सदस्यों ने भाग लिया।
पत्र लिखे लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं
एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि पिछले 15 सालों से निगम, उपायुक्त और गमाडा को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। विधानसभा में विधायक कुलवंत सिंह के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि समगौली में 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन 11 एकड़ जमीन का मामला कोर्ट में होने के कारण एसडब्ल्यूएम प्लांट का काम लंबित है। हालांकि, सरकार ने जल्द काम शुरू करने और नियमित अपडेट देने का भरोसा दिया है, लेकिन निवासियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। बैठक के दौरान निवासियों से भी अपील की गई कि वे कचरे को अलग-अलग (गीला-सूखा) एकत्र कर शहर की स्वच्छता में अपना योगदान दें।
Trending Videos