सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur surpasses property tax collection target, sets new record

Mohali News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में लक्ष्य से आगे निकला जीरकपुर, नप ने बनाया नया रिकॉर्ड

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur surpasses property tax collection target, sets new record
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद ने वित्त वर्ष 2025-26 में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के मामले में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। परिषद ने 31 मार्च 2026 तक कुल 35 करोड़ 29 लाख रुपये की वसूली की, जबकि निर्धारित लक्ष्य मात्र 20 करोड़ रुपये था।
Trending Videos

इस तरह परिषद ने अपने लक्ष्य से करीब 76 प्रतिशत अधिक टैक्स एकत्र कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्ठी के अनुसार इस बार टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वित्त वर्ष 2025-26 में डिफॉल्टरों को 1535 नोटिस भेजे गए, जिसमें से अधिकतर कॉमर्शियल थे। इसमें से अधिकांश ने टैक्स जमा करा दिया है। कुछ एक बचे हैं, जिन पर नियानुसार पैनल्टी लगाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया, इससे लोगों ने समय पर कर जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सीधा असर राजस्व बढ़ोतरी में देखने को मिलेगा। अगर पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो उस दौरान परिषद ने 20 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था, जिसके मुकाबले 22 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। वहीं आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 23 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अंदाजा है कि आने वाले समय में भी लक्ष्य से अधिक वसूली होना काफी हद तक संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed