सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Vande Mataram program, Bharatpur News Ruckus of BJP leaders Uchhain SDM Dhara Meena

Rajasthan News: वंदे मातरम कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का हंगामा, उच्चैन SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

भरतपुर में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने उच्चैन एसडीएम धारा मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर मंत्री सुरेश रावत और प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।

Vande Mataram program, Bharatpur News Ruckus of BJP leaders Uchhain SDM Dhara Meena
भाजपा पदाधिकारियों ने उच्चैन एसडीएम धारा मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रगीत वंदे मातरम  के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भरतपुर जिला स्तरीय समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने उच्चैन एसडीएम धारा मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा।

Trending Videos

प्रभारी मंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग गई
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उच्चैन एसडीएम धारा मीणा ने रात्रि चौपाल के दौरान हुए विवाद में भाजपा नेता दिनेश भातरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी कार्रवाई से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आयोजित वंदे मातरम समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश रावत की मौजूदगी में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट सख्त: जोजरी, लूणी व बांदी नदियों के प्रदूषण पर एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट; स्वास्थ्य पर संकट

सर्किट हाउस में हुई बैठक
बढ़ते हंगामे को देखते हुए जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत, कलेक्टर और एसपी ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की और किसी तरह कार्यक्रम को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया। बाद में मंत्री रावत ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी बात सुनी।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक एसडीएम धारा मीणा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस पर मंत्री सुरेश रावत ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। मंत्री के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed