Nagaur: दहेज केस दर्ज होने के बाद आधी रात ससुराल पहुंचा दामाद, भागते समय हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप
Nagaur: नागौर में दहेज प्रताड़ना केस दर्ज होने के बाद आरोपी दामाद देर रात दोस्तों के साथ ससुराल पहुंच गया और हंगामा करने लगा। ग्रामीणों के जुटने पर भागते समय उसकी कार कैंपर से टकरा गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन आरोपी दामाद देर रात दोस्तों के साथ ससुराल पहुंच गया। शराब के नशे में धुत युवक ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया, लेकिन मोहल्ले में शोर मचते ही पड़ोसी इकट्ठा हो गए। खुद को घिरता देख आरोपी साथियों सहित कार लेकर भागने लगा, तभी सामने से आ रही कैंपर गाड़ी से उसकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर के बाद मौके पर मचा अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोपी दामाद सहित दो अन्य युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। कैंपर में सवार कुछ युवक घायल बताए जा रहे हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
दहेज प्रताड़ना का दर्ज है मामला
पूरा मामला चेनासर (सथेरण) निवासी गुड्डी पत्नी रामेश्वरलाल जाट द्वारा दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना केस से जुड़ा है। पीड़िता ने पति रामेश्वरलाल सहित चार लोगों पर मारपीट, दहेज की मांग, जान से मारने की धमकी और स्त्रीधन हड़पने के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार विवाह के बाद से आरोपी शराब और अन्य नशों का आदी हो गया था तथा आए दिन मारपीट करता था।
पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि अक्टूबर 2024 में उसके साथ गंभीर मारपीट की गई और उसके जेवरात छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने पीहर सेवड़ी में रहने लगी। वहीं अप्रैल 2025 में पति पर नाबालिग बेटे को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप भी लगा था। बाद में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर मां को सौंप दिया था।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने मामले को और तूल दे दिया। वायरल वीडियो में स्विफ्ट कार के अंदर बियर की बोतलें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि कार में 'लट' भी भरे हुए थे। हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: हाथों की मेहंदी सूखने से पहले विधवा हुई दुल्हन, सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना वाले दिन थानाधिकारी ओमप्रकाश गौरा जिला गश्त अधिकारी थे, बावजूद इसके उन्होंने पहले मामले की जानकारी होने से इनकार किया। बाद में उन्होंने कहा कि पुलिस टीम भेजकर मौके का मुआयना करवाया जाएगा तथा परिवाद के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.