सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Didwana-Kuchaman News: Police Arrest Key Conspirators in Businessman Ramesh Rulania Murder

Rajasthan Crime: गोलियों की गूंज के बीच निकली व्यापारी की जान, गैंगवार का खेल; पुलिस ने पकड़े ‘छिपे शैतान’!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Ramesh Rulania Murder: व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में कुचामन पुलिस ने गैंग के दो मुख्य साजिशकर्ताओं राहुल माण्डिया और सुरेंद्र पालावत को गिरफ्तार किया है। विरेंद्र चारण गिरोह की यह प्लानबद्ध हत्या थी। अब पुलिस गैंग की फंडिंग और बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

Didwana-Kuchaman News: Police Arrest Key Conspirators in Businessman Ramesh Rulania Murder
पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शांत दिखने वाली कुचामन की व्यस्त बाजार गली में उस दिन अचानक मौत उतर आई। व्यापारी रमेश रूलानिया अपनी दुकान पर सामान तौल रहे थे, तभी हवा में तीन गोलियों की आवाज गूंजीं। रूलानिया छाती पकड़कर जमीन पर गिर पड़े। चारों ओर अफरातफरी मच गई, लोग भागने लगे, जबकि हत्यारे पलभर में बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन गोली ने उनकी जान छीन ली।

Trending Videos

 
हत्या के पीछे गैंगवार की साजिश
जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं थी, बल्कि रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण गैंग का सुनियोजित षड्यंत्र। पुलिस ने खुलासा किया कि गैंग के सरगना विरेंद्र चारण धमकाकर व्यापारियों से वसूली करता था। इस काम में उसके दो खास सिपहसालार सुरेंद्र पालावत (30, खाटूश्यामजी, सीकर) और राहुल माण्डिया (21, आसपुरा, अजीतगढ़, सीकर) पूरी तरह शामिल थे। दोनों ने हत्यारों को पैसे और हथियार मुहैया कराए, साथ ही रेकी भी की। राहुल माण्डिया तो हत्या के दिन खुद कुचामन में मौजूद था। जैसे ही गोली चली, उसने गैंग लीडर विरेंद्र चारण को फोन कर दिया कि “काम हो गया!” अस्पताल पहुंचते ही रूलानिया की मौत की खबर उसने दी और कुछ ही देर में गैंग ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी भी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फरारी की तैयारी भी थी तय
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि राहुल हत्या के बाद भागने वाले शूटरों के लिए बैकअप गाड़ी लेकर मौजूद था। यानी यह पूरा ऑपरेशन पहले से प्लान किया गया था। हत्यारे गणपत गुर्जर और धर्मेंद्र गुर्जर को राहुल और सुरेंद्र ने ही मदद दी थी। राहुल माण्डिया हत्यारों का ‘आंख और कान’ बनकर काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन; सीकर सबसे ठंडा, पारा सात डिग्री तक लुढ़का
 
एसपी ऋचा तोमर की टीम की बड़ी कामयाबी
एसपी ऋचा तोमर के नेतृत्व में कुचामन पुलिस ने इस संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार करते हुए स्पेशल ऑपरेशन चलाया। थानाधिकारी सतपाल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहुल माण्डिया और सुरेंद्र पालावत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच नावां कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज धर्मेंद्र जाखड़ ने 7 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। अब पुलिस गैंग की आर्थिक जड़ों और सपोर्ट सिस्टम की तहकीकात कर रही है कि कौन वित्तीय मदद कर रहा था और किन व्यापारियों को अगला निशाना बनाया जाना था।
 
गैंग के लिए बड़ा झटका
अब तक 11 आरोपी जेल में हैं, जबकि एक नाबालिग हिरासत में है। एसपी ऋचा तोमर ने कहा कि अपराधियों की खैर नहीं! अब कुचामन में कोई गैंग नहीं बचेगा। इस कार्रवाई से शहर में फैली दहशत धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन लोगों के मन में अब भी सवाल है कि क्या यह खामोशी तूफान से पहले की है?

यह भी पढ़ें- Rajasthan: फलोदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 15 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत; सुनवाई कब?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed