सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur Weather Update Hailstones Like Stones Rain Down Amid Severe Heatwave, Bringing Relief

आसमान से बरसे पत्थर जैसे ओले: नागौर में कुदरत का रौद्र रूप, भीषण गर्मी के बीच लोगों को मिली राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

नागौर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता भी सताने लगी है।

Nagaur Weather Update Hailstones Like Stones Rain Down Amid Severe Heatwave, Bringing Relief
नागौर में बिगड़ा मौसम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नागौर में कई दिनों से भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की मार झेल रहे रहवासियों को सोमवार दोपहर मौसम ने बड़ी राहत दी। अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं, गरज-चमक, बारिश तथा ओलावृष्टि ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया। कुछ समय पहले तक तपिश से बेहाल लोग बारिश और ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए।


तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
दोपहर बाद शुरू हुए मौसम के इस बदलाव से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हलचल मच गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जबकि कई इलाकों में ओले गिरने से लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। बारिश और ओलावृष्टि के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नागौर सहित राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद जिले के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos


हालांकि, बदला मौसम किसानों के लिए राहत और चिंता दोनों लेकर आया है। जहां बारिश से सूखे और गर्मी से परेशान किसानों को कुछ फायदा मिलने की उम्मीद है, वहीं ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है। तेज हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यह बदला हुआ रुख जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें-  पाली में ACB का बड़ा एक्शन: आठ हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों धराया; सीमांकन के बदले मांगी थी घूस

मौसम विभाग ने नागौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए तेज अंधड़, मेघगर्जना, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed