{"_id":"6a0f23cc3f3f2cccf40fc69d","slug":"nagaur-news-family-returning-from-condolence-meet-hit-by-speeding-car-bike-catches-fire-one-dead-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: शोक सभा से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: शोक सभा से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार
नेशनल हाईवे-62 पर तेज रफ्तार कार काल बनकर सामने आई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया है।
आग का गोला बनी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल हाईवे-62 पर मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खरनाल और भाकरोद के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मोटर साइकिल में देखते ही देखते आग लग गई। हादसे में खरनाल निवासी प्रेमसुख धोलिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद बाइक आग की लपटों में घिर गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सभी बाइक सवार एक शोक सभा में शामिल होकर वापस खरनाल लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Chittorgarh: ऑपरेशन सफल होने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का हार्ट, मन्नत पूरी होने पर परिवार ने जताई आस्था
Trending Videos
हादसे में सुमन जाट पत्नी प्रेमसुख जाट और सुमेर पत्नी सहीराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पहले नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जोधपुर रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने मृतक प्रेमसुख धोलिया के शव को कब्जे में लेकर खींवसर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और टक्कर मारने वाली कार की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद खरनाल गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।