सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AIIMS Himachal: पांच साल में सेवाएं देने के लिए बिलासपुर एम्स तैयार, 247 एकड़ में बने अस्पताल में 750 बिस्तर

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Sep 2022 10:43 AM IST
सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर(एम्स) का शिलान्यास के पूरे पांच साल दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Bilaspur AIIMS ready to provide services in five years, 750 bedded hospital to be built in 247 acres of land
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर(एम्स) का लोकापर्ण पूरे पांच साल दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  करेंगे। इसके बाद मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने तीन अक्तूबर 2017 को लुहणू मैदान से किया था। करीब 1,500 करोड़ की लागत से एम्स को 247 एकड़ (99.96 हेक्टेयर) भूमि में स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ा संस्थान बिलासपुर की धरती पर तैयार खड़ा है। एम्स बिलासपुर 750 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा। इसमें सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस 15-20 सुपर स्पेशिलिटी विभाग होंगे। शुरू में 150 बेड की ही सुविधा मिलेगी, बाद में इसे बढ़ाया जाएगा। 151 सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, क्लीनिक और नॉन क्लीनिकल विशेषज्ञ देंगे सेवाएं देंगे। इनमें अभी तक 91 क्लीनिक और नॉन क्लीनिकल चिकित्सकों की भर्ती हो चुकी है।



इनमें से 52 चिकित्सक क्लीनिक सेवाएं देंगे। वहीं अन्य नॉन क्लीनिकल होंगे। एम्स में कुल 20 सीनियर रेजिडेंट पद भरे जाने हैं,अभी तक 17  की नियुक्ति हो चुकी है, तीन और की नियुक्ति होनी है। जूनियर रेजिडेंट 32 नियुक्त हो चुके हैं वहीं आठ पद और भरे जाने हैं। एम्स में 191 नर्सिंग ऑफिसर के पद भरे जा चुके हैं। पूरे अस्पताल में 600 पद भरे जाने हैं। वहीं एम्स में अभी तक एडवांस एमआरआई थ्री टेस्ला मशीन की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में अभी तक सिर्फ 1.5  एमआरआई टेस्ला की सुविधा  मिल रही है, लेकिन एम्स में अब मरीजों को एमआरआई की एडवांस सुविधा मिलेगी। एमआरआई इंस्टॉल करने का कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं आधुनिक एक्सरे मशीन, सिटी स्कैन और अन्य आधुनिक उपकरणों से डायग्नोस्टिक सर्विस सेंटर को लैस किया गया है। 

Trending Videos
Bilaspur AIIMS ready to provide services in five years, 750 bedded hospital to be built in 247 acres of land
बिलासपुर एम्स की आईपीडी। - फोटो : संवाद

एम्स में मरीजों को डिजिटल रेडियोग्राफी और फ्लोरोस्कोपी की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। डिजिटल रेडियोग्राफी में शरीर के सभी अंगों की रेडियोग्राफी के लिए यह वर्जन उपयुक्त है। इसके अलावा डिजिटल फ्लोरोस्कोपी, डिजिटल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंजियोग्राफी, सटीक डिजिटल स्पॉट इमेजिंग की सुविधाएं इस सिस्टम में मिलेगी।  लोकार्पण के बाद आईपीडी में 150 बेड की सुविधा मिलेगी। इसमें स्पेशल और सुपर स्पेशिलिटी बैड भी होंगे। दो ऑपरेशन थियेटर शुरू किए जाने हैं। पीएम मोदी की ओर से आईपीडी का शुभारंभ करने के एक से डेढ़ माह में किडनी के मरीजों का डायलिसिस शुरू कर दिया जाएगा।  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर 2017 को एम्स बिलासपुर की आधारशिला रखी। इसके बाद 21 जनवरी 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भूमि पूजन किया। साइट का निर्माण कार्य जून 2019 में शुरू हुआ था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bilaspur AIIMS ready to provide services in five years, 750 bedded hospital to be built in 247 acres of land
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद

शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक
शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक के उद्घाटन के बाद यह भवन मेडिकल विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ शैक्षणिक ब्लॉक के रूप में कार्य करेगा। इसमें अच्छी तरह से सुसज्जित लैब, म्यूजियम, सेमिनार कम लाइब्रेरी रूम, डेमोस्ट्रेशन रूम, कार्यालय आदि के साथ एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री के प्री. क्लीनिक विभाग, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी और कम्युनिटी एंड फॅमिली मेडिसिन के पैरा.क्लीनिक विभाग हैं। निकट भविष्य में अत्याधुनिक अनुसंधान उपकरण और सुविधा के साथ एक उन्नत सेंट्रल रिसर्च लैब स्थापित करने का प्रस्ताव है।
 

Bilaspur AIIMS ready to provide services in five years, 750 bedded hospital to be built in 247 acres of land
Himachal Pradesh: Bilaspur AIIMS - फोटो : Amar Ujala

कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज
संस्थान ने अगस्त 2022 से 40 बीएससी नर्सिंग, 10 बीएससी एमएलटी 5 बीएससी डायलिसिस टेक्नोलॉजी और 5 बीएससी रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों की क्षमता के साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किया है। अगले कुछ वर्षों में क्लीनिकल और पैराक्लीनिकल में स्नातकोत्तर (एमडी) एमएस और पीएचडी और डीएम/एमसीएच पाठ्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज मौजूदा नाइट शल्टर में अगस्त 2022 से 40 बीएससी नर्सिंग,10 बीएससी एमएलटी 5 बीएससी डायलिसिस टेक्नोलॉजी और 5 बीएससी, रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों की क्षमता के साथ शुरू किया गया है।
 


 
विज्ञापन
Bilaspur AIIMS ready to provide services in five years, 750 bedded hospital to be built in 247 acres of land
बिलासपुर एम्स में तैयारियां। - फोटो : संवाद
ब्लॉक ए के आईपीडी विभाग में 150 बिस्तर
ब्लॉक बी के दो मंजिलों पर 10 व्यापक और 10 सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी सेवाएं। ब्लॉक सी लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं के साथ डायग्नोस्टिक विंग। यहां पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विभागों की लैब सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीआर सिस्टम, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, मैमोग्राफी, फ्लोरोस्कोपी की रेडियोलॉजिकल सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed