फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car mangled in accident on Tindi Killar road; bodies extricated using machinery.

Himachal Accident: तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए हादसे में चकनाचूर हो गई गाड़ी, मशीन से निकाले 13 शव

Sat, 25 Jul 2026 10:46 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 10:46 AM IST
सार

पहाड़ी से गिरीं चट्टानों के कारण टाटा सूमो पूरी तरह से मलबे में बदल गई थी। वाहन इस कद्र क्षतिग्रस्त हो गया कि उसे पहचानना भी मुश्किल था। 

विज्ञापन
Car mangled in accident on Tindi Killar road; bodies extricated using machinery.
हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग को बुझाता बीआरओ का जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए हादसे में वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गया था। वाहन में शव फंस गए थे। इन्हें एलएंडटी वाहन से निकाला गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में 13 लोगों की माैत हो गई। मंजर इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। पहाड़ी से गिरीं चट्टानों के कारण टाटा सूमो पूरी तरह से मलबे में बदल गई थी। वाहन इस कद्र क्षतिग्रस्त हो गया कि उसे पहचानना भी मुश्किल था। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस, बीआरओ और प्रशासनिक टीमों को शव निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चट्टानों के नीचे दबे वाहन तक पहुंचने के लिए पहले मलबा हटाया गया। कई शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। पुलिस को एलएंडटी मशीन की मदद से मलबा हटाते हुए शवों को सावधानीपूर्वक बाहर निकालना पड़ा।

विज्ञापन

बच्चों को कुल्लू छोड़ दुनिया से रुख्सत हो गए माता-पिता
संसारी-किलाड़-हिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद मां बाप की मौत हो गई। इन बच्चों से अब मां बाप का साया छिन गया है। कडूनाला और श्योर के बीच गोरना के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी चट्टानें टाटा सूमो पर आ गिरीं। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास हुआ, जब सूमो हिंदी से पांगी की ओर जा रही थी। इन बच्चों और माता पिता को क्या पता था कि वे अब एक दूसरे को अंतिम बार देख रहे हैं। कमला कुमारी अपने पति बुद्धि सिंह सहित गत दिनों अपने बच्चों को छोड़ने कुल्लू आए थे।  शुक्रवार को उन्होंने वापसी की योजना बनाई। लेकिन उन्हें क्या पता था उनके बीच सफर में मौत बाहें फैलाए खड़ी बैठी है। बच्चों को दोबारा आने की बात कह दंपती कुल्लू से पांगी के लिए टैक्सी के जरिये रवाना हो गए है। इसी दौराना बीच राह यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed