फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal emerges as an investor favorite, ranking third among hill states; NITI Aayog releases data.

Himachal: निवेशकों की पसंद बना हिमाचल, पहाड़ी राज्यों में तीसरा स्थान, नीति आयोग ने जारी किए आंकड़े

Sat, 25 Jul 2026 06:40 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 06:40 AM IST
सार

नीति आयोग के पहले इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 में हिमाचल प्रदेश ने पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल कर यह संकेत दिया है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य निवेशकों के लिए भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य बन रहा है।

विज्ञापन
Himachal emerges as an investor favorite, ranking third among hill states; NITI Aayog releases data.
नीति आयोग। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रदेश नहीं रहा, बल्कि निवेश की राष्ट्रीय दौड़ में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने लगा है। नीति आयोग के पहले इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 में हिमाचल प्रदेश ने पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल कर यह संकेत दिया है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य निवेशकों के लिए भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य बन रहा है। उत्तराखंड और असम के बाद तीसरे स्थान पर पहुंचे हिमाचल को 46.1 अंक प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब प्रदेश सरकार मेडिकल भांग, फार्मास्यूटिकल्स, हरित ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और वेलनेस पर्यटन जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश आकर्षित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

विज्ञापन

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पर्वतीय भूगोल, सीमित भूमि और कठिन परिवहन परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल ने निवेशकों के बीच अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है। राज्य की बेहतर कानून व्यवस्था, अपेक्षाकृत शांत सामाजिक वातावरण, शिक्षित युवा शक्ति और प्रशासनिक पारदर्शिता ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। प्रदेश का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र पहले ही देश के प्रमुख फार्मा हब के रूप में स्थापित हो चुका है। यहां सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं और हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। अब सरकार पारंपरिक उद्योगों से आगे बढ़कर मेडिकल भांग, प्राकृतिक फाइबर, जैविक उत्पादों और ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा देकर निवेश का नया इकोसिस्टम तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों को क्यों भा रहा हिमाचल
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल को संस्थागत व्यवस्था, मानव संसाधन और सामाजिक संकेतकों के मामले में मजबूत राज्य माना गया है। महिलाओं की कार्यबल भागीदारी, उच्च साक्षरता दर, कुशल मानव संसाधन और बेहतर जीवन गुणवत्ता ने प्रदेश को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है। कर्मचारियों के लिए बेहतर सामाजिक वातावरण और सुरक्षित कार्य संस्कृति भी हिमाचल की बड़ी ताकत है। यही कारण है कि कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने विस्तार की योजनाओं में हिमाचल को शामिल कर रही हैं।

विज्ञापन

विकसित हिमाचल की दिशा में मजबूत संकेत : चौहान
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नीति आयोग का निवेश अनुकूलता सूचकांक केवल रैंकिंग नहीं, बल्कि राज्यों की आर्थिक क्षमता और निवेश तैयारी का पैमाना माना जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में तीसरे स्थान की उपलब्धि इस बात का संकेत है कि हिमाचल पारंपरिक अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर निवेश आधारित विकास मॉडल की ओर कदम बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed