{"_id":"6103984d0568461f4e525f66","slug":"himachal-sirmour-news-heavy-landlside-in-sirmour-national-highway-707-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: पहाड़ खिसकने से बह गई 150 मीटर सड़क, चंबा में दो की मौत, मंडी में कारें दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: पहाड़ खिसकने से बह गई 150 मीटर सड़क, चंबा में दो की मौत, मंडी में कारें दबीं
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिरमौर: भूस्खलन से बाधित हुआ नेशनल हाईवे 707।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे (एनएच) पर काली ढांक के पास शुक्रवार सुबह 7 बजे भारी भूस्खलन से शुक्रवार को 150 मीटर सड़क बह गई। इस दौरान वाहन चालक बाल-बाल बचे। मंडी के मंगवाईं में पार्किंग की छत पर डंगा गिरने से 12 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। चंबा में पहाड़ी से जेसीबी गिरने से चालक और ढांक में गिरने से एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। लाहौल के तांदी में थार गाड़ी लुढ़क गई, जिससे दो सवार घायल हो गए। कुल्लू और लाहौल में लापता सात लोगों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को भी एनडीआरएफ, आईटीबीपी की टीमें मौके पर डटी रहीं।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति में बाढ़ आने से फंसे 241 लोगों को रेस्क्यू करने में मौसम बाधा बना है। शुक्रवार को हेलीकाप्टर चंडीगढ़ से बचाव कार्य के लिए लाहौल के लिए उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का लाहौल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी रद्द हो गया। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक छोटी-बड़ी 462 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 41 बिजली ट्रांसफार्मर और 94 पेयजल योजनाएं ठप होने से बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। भारी बारिश से प्रदेश में 27 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा-शिलाई एनएच-707 भूस्खलन से शिलाई क्षेत्र की लगभग 40 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब से कट गया है। प्रशासन ने पांवटा से हाटकोटी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। तेज बारिश के बीच मंडी-कुल्लू एनएच दिन भर बाधित होता रहा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर केरू पहाड़ के पास पहाड़ी दरकने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। शिमला-करसोग मुख्य मार्ग पर चामुनाला के समीप भूस्खलन से सड़क दो घंटे बंद रही। केलांग-उदयपुर सड़क पर शांशा नाले पर भारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल के चलते उदयपुर की तरफ फंसे करीब 150 लोगों को अस्थायी पैदल पुल बनाकर रेस्क्यू किया गया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह आठ बजे सुंदरनगर से लाहौल-स्पीति जाना था। सुंदरनगर में प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि लाहौल में फंसे 241 लोगों को सुरक्षित निकालने के पूरे प्रयास हो रहे हैं। वह खराब मौसम के चलते लाहौल नहीं जा पाए, लेकिन लगातार राहत कार्य की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खराब मौसम के अलर्ट को लेकर जारी एडवाइजरी पर पर्यटकों से अपील की है कि वे ऐसी जगह न जाएं, जहां भूस्खलन और बाढ़ की आशंका है। उन्होंने प्रदेश में आपदा के कारण हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि लोगों को निकालने के लिए चंडीगढ़ में सरकार का नया चॉपर तैयार है। मौसम साफ होते हुए फंसे पर्यटकों को निकालना शुरू कर देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X