फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam thakur: bugle for the ouster of the Congress government has been sounded; BJP will start mass movement

HP Politics: जयराम बोले-कांग्रेस सरकार की विदाई का बिगुल बज चुका, जन आंदोलन से जनता की आवाज बनेगी भाजपा

Sat, 25 Jul 2026 02:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जन आंदोलन चलाया जाएगा। यह आंदोलन मंडल स्तर से शुरू होकर विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन
Jairam thakur: bugle for the ouster of the Congress government has been sounded;  BJP will start mass movement
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में स्पष्ट संदेश दे दिया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अब सत्ता से बाहर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के इस जनादेश को दबाने और कुचलने के प्रयास किए गए, लेकिन कांग्रेस सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और प्रदेश को इस निकम्मी सरकार से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जन आंदोलन चलाया जाएगा। यह आंदोलन मंडल स्तर से शुरू होकर विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी और हर उस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी जिससे प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार  कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध: जयराम
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। भाजपा सरकार के समय बजट प्रावधान के साथ शुरू किए गए अनेक विकास कार्यों को रोक दिया गया।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जनता से अनेक गारंटियां और बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने के बजाय जनता को निराश किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले ही भाजपा अपने जन आंदोलन की शुरुआत करेगी।  मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तावित कैंडल मार्च पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जयराम ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है और उसे आयोजित करना उनका निर्णय है। भाजपा को उससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है और केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तक भाजपा का जन आंदोलन रहेगा जारी : डॉ. राजीव बिंदल
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में आयोजित भाजपा की विशेष बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की जनविरोधी, वादाखिलाफी और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। सरकार ने प्रदेशभर में स्कूलों, कॉलेजों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, कार्यालयों, पशु चिकित्सालयों और अन्य सरकारी संस्थानों पर ताले लगाने का काम किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का यह आंदोलन केवल सांकेतिक नहीं होगा, बल्कि तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक प्रदेश की इस जनविरोधी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंका जाता। भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed