{"_id":"69cfd4328d7749c322048e7d","slug":"up-evaluation-of-70-000-answer-sheets-remains-incomplete-in-15-districts-including-prayagraj-process-had-be-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रयागराज सहित 15 जिलों में पूरा नहीं हो सका 70 हजार कॉपियों का मूल्यांकन, 18 मार्च से शुरू हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रयागराज सहित 15 जिलों में पूरा नहीं हो सका 70 हजार कॉपियों का मूल्यांकन, 18 मार्च से शुरू हुआ था
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रयागराज सहित 15 जिलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की लगभग 70 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका। 254 मूल्यांकन केंद्रों पर अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष मूल्यांकन चार अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जीआईसी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रयागराज सहित 15 जिलों में पूरा नहीं हो सका है। इन जिलों में तकरीबन 70 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष है। इसमें कुछ ऐसी भी कॉपियां शामिल हैं, जिनके परीक्षक किसी भी जिले में नहीं मिल सके हैं। यह कॉपियां ट्रेड विषयों से संबंधित हैं और इनकी संख्या काफी कम है।
Trending Videos
प्रदेश के 254 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। परिषद ने दावा किया था कि चार अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा, लेकिन अभी प्रयागराज, आगरा, गारेखपुर, कुशीनगर सहित 15 जिलों में मूल्यांकन का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था। इसके लिए प्रदेश में करीब एक लाख 52 हजार अध्यापक एवं अन्य जिम्मेदार लगाए गए थे। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 15 जिलों में करीब 70 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष है। चार अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे विषय की कॉपियां, जिनके परीक्षक जिलों में नहीं मिल सके हैं, उनकी जांच के लिए बोर्ड कार्यालय में परीक्षक को बुलाया जाएगा।