पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: राउंड ऑफ 32 के मुकाबले समाप्त, मिस्र-अर्जेंटीना के बाद कोलंबिया जीता

Sat, 04 Jul 2026 09:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jul 2026 09:05 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में दमदार मुकाबले खेले गए। मिस्र और गत चैंपियन अर्जेंटीना ने जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली, जबकि कोलंबिया ने घाना को हराया। इस मैच के साथ ही राउंड ऑफ 32 के मुकाबले खत्म हो गए और रविवार की रात से राउंड ऑफ 16 के मैच शुरू होंगे जहां टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए भिड़ेंगी। 

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Highlights Result Round off 16 Schedule Today All Details and matches
फीफा विश्व कप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फीफा विश्व 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। ग्रुप चरण के बाद राउंड ऑफ 32 के मुकाबले भी पूरे हो गए हैं। अब राउंड ऑफ 16 की शुरुआत हो जाएगी। विश्व कप के राउंड ऑफ 32 मैच के अंतिम दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराया, जबकि गत चैंपियन अर्जेंटीना केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बचा। अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में केप वर्डे को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, आखिरी मैच में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। आइए जानते हैं विश्व कप में कल क्या हुआ और आज क्या होगा...
FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Highlights Result Round off 16 Schedule Today All Details and matches
मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को हराया - फोटो : Fifa.com
ऑस्ट्रेलिया को हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंचा मिस्र
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मिस्र ने अपनी चारों पेनल्टी सफलतापूर्वक गोल में बदली, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हैरी साउटर और लुकास हेरिंगटन अपने प्रयासों में चूक गए। अतिरिक्त समय में मिस्र के पास मैच खत्म करने का सुनहरा अवसर था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर पैट्रिक बीच ने रामी राबिया के दमदार हेडर पर शानदार एक हाथ से बचाव किया। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में फैसला नहीं होने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा जहां मिस्र ने जीत दर्ज की। अब अगले दौर में मिस्र का सामना अर्जेंटीना से होगा। 
FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Highlights Result Round off 16 Schedule Today All Details and matches
अर्जेंटीना की टीम - फोटो : FIFA.com
बोर्गस का आत्मघाती गोल केप वर्डे को पड़ा भारी
गत विजेता अर्जेंटीना की टीम राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बच गई। मियामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, लेकिन केप वर्डे को अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस द्वारा किया गया आत्मघाती गोल भारी पड़ा। दरअसल, अर्जेंटीना को रोमेरिया ने हेडर लिया, लेकिन गेंद बोर्गस के हाथ से लगकर गोल पोस्ट में चली गई। पूरे मैच में केप वर्डे की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जाकर टीम मौका गंवा बैठी। दिलचस्प बात तो यह रही कि केप वर्डे ने पूरे मैच के दौरान अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को फंसा के रखा। आलम यह रहा कि मैच अतिरिक्त तक खिंचा तब जाकर मैच का नतीजा निकला। मेसी इस मैच में भी अर्जेंटीना के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, लेकिन असली समां तो केप वर्डे ने बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Highlights Result Round off 16 Schedule Today All Details and matches
कोलंबिया बनाम घाना - फोटो : Fifa.com
आरियास का गोल रहा निर्णायक
कोलंबिया और घाना के बीच मैच में झोन आरियास का गोल निर्णायक साबित हुआ। दोनों टीमों के बीच राउंड ऑफ 32 के आखिरी मैच में कोलंबिया शुरुआत से ही आक्रामक बना रहा। कोलंबिया के लिए आरियास ने 14वें मिनट में गोल दागा। पहले हाफ तक घाना बराबरी का गोल नहीं दाग सकी और कोलंबिया ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में एक तरफ जहां कोलंबिया ने बढ़त मजबूत करने की कोशिश की तो वहीं, घाना ने बराबरी करनी चाही। लेकिन दोनों ही सफल हुए। इंजरी समय में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और अंतत: आरियास का एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ। राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया का सामना अब स्विट्जरलैंड से होगा। 
विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Highlights Result Round off 16 Schedule Today All Details and matches
फीफा विश्व कप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत
राउंड ऑफ 32 का चरण पूरा होने के बाद रविवार से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत हो जाएगी। पहले मैच में कनाडा का सामना मोरक्को से हुस्टन में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। इसके बाद फिलाडेलफिया में देर रात 2:30 बजे से पराग्वे का सामना फ्रांस से होगा। आइए जानते हैं राउंड ऑफ 16 का पूरा कार्यक्रम...

राउंड ऑफ-16 का पूरा शेड्यूल
मैच नंबर मुकाबला
मैच 89 कनाडा vs मोरक्को
मैच 90 पराग्वे vs फ्रांस
मैच 91 ब्राजील vs नॉर्वे
मैच 92 मेक्सिको vs इंग्लैंड
मैच 93 पुर्तगाल vs स्पेन
मैच 94 अमेरिका vs बेल्जियम
मैच 95 अर्जेंटीना vs मिस्र
मैच 96 स्विट्जरलैंड vs कोलंबिया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed