सब्सक्राइब करें

पांच सर्जरी हुई, 15 चैंपियनशिप जीती, गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह हैं टाइगर वुड्स

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Feb 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tiger Woods Car Crash: Golf Legend Tiger woods have achieve many milestones and created records
टाइगर वुड्स - फोटो : ट्विटर

दुनिया के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स के लिए बुधवार की सुबह अच्छी नहीं रही। लॉस एंजिल्स में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में बैठे वुड्स को गंभीर चोटें आईं और वे घायल हो गए, इसके बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल वह उसी अस्पताल में हैं और सर्जरी के बाद डॉक्टरों की देखरेख में इलाज करा रहे हैं। वुड्स की सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, ट्रंप समेत दुनिया भर की मशहूर हस्तियों ने उनके लिए प्रार्थना की। फिलहाल आइए एक नजर डालते हैं वुड्स की उपलब्धियों और विश्व रिकॉर्ड्स पर

Trending Videos
Tiger Woods Car Crash: Golf Legend Tiger woods have achieve many milestones and created records
टाइगर वुड्स - फोटो : twitter

वुड्स का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गोल्फर कहा जाता है। 45 वर्षीय वुड्स अब तक 82 पीजीए टूर इवेंट्स जीत चुके हैं, इसमें 15 प्रमुख टूर्नामेंट भी शामिल हैं। अमेरिका यह दिग्गज लगातार सबसे अधिक समय तक वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाला खिलाड़ी रहा है। वे 683 हफ्तों तक नंबर एक की रैंकिंग पर रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Woods Car Crash: Golf Legend Tiger woods have achieve many milestones and created records
टाइगर वुड्स

वे सभी प्रमुख चार चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले दुनिया के पांचवें और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वे इकलौते खिलाड़ी हैं  जिन्होंने लगातार चार प्रमुख चैंपियनशिप (2000-2001) जीती है।

Tiger Woods Car Crash: Golf Legend Tiger woods have achieve many milestones and created records
पूर्व पत्नी के साथ टाइगर वुड्स - फोटो : twitter

वुड्स के प्रमुख खिताबों की बात करें तो उन्होंने 82 बार पीजीए टूर, 41 बार यूरोपियन टूर, तीन बार जापान गोल्फ टूर, दो बार एशियाई टूर, समेत कई अन्य छोटे टूर्नामेंट भी जीते हैं। इसके अलावा वे इकलौते गोल्फर हैं जिसने लगातार तीन बार यूएस अमैच्योर (1994-1996) का खिताब जीता है। 

विज्ञापन
Tiger Woods Car Crash: Golf Legend Tiger woods have achieve many milestones and created records
टाइगर वुड्स - फोटो : social media

वुड्स कमाई के मामले में भी कई बार शीर्ष पर रह चुके हैं। दुनिया के सबसे महंगे पेशेवर खिलाड़ी रह चुके वुड्स ने एक अनुमान के मुताबिक 2010 में अपनी जीत और विज्ञापनों से 9 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed